Zohran Mamdani House Attacked: न्यूयॉर्क के नए नवेले मेयर जोहरान ममदानी के घर पर कथित तौर पर बम फेंका गया. उनके न्यूयॉर्क स्थित घर ग्रेसी मेंशन के बाहर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था. इसी दौरान अराजक तत्वों ने हमला कर दिया. झड़प के बाद छह लोगों को हिरासत में लिया गया. न्यूयॉर्क पुलिस कमिश्नर जेसिका एस. टिश के अनुसार प्रदर्शन के बीच एक संदिग्ध उपकरण फेंका गया, जिससे कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई. उस समय साफ नहीं था कि घटना के समय मेयर ममदानी और उनकी पत्नी रामा दुवाजी घर के अंदर मौजूद थे या नहीं. घटना ऐसे समय हुई जब एंटी-इस्लाम प्रदर्शन और काउंटर-प्रोटेस्ट आमने-सामने आ गए थे.
न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के अनुसार यह एंटी-इस्लाम प्रदर्शन सार्वजनिक स्थानों पर मुस्लिम नमाज़ के विरोध में आयोजित किया गया था. इसे दक्षिणपंथी कार्यकर्ता जेक लैंग से जुड़े लोगों ने आयोजित किया था. लैंग पहले 6 जनवरी कैपिटल हमला मामले से जुड़े रहे हैं, हालांकि इस मामले में उन्हें माफी भी मिल चुकी है. शुरुआती आशंका यह भी जताई गई कि यह मेयर ममदानी पर हमले की कोशिश हो सकती है, लेकिन बाद में पुलिस ने कहा कि फिलहाल ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है और इस घटना का चल रहे अमेरिका-इज़राइल-ईरान तनाव से भी कोई संबंध नहीं है.
कैसे भड़की झड़प?
एनवाईपीडी कमिश्नर जेसिका एस. टिश के मुताबिक एंटी-इस्लाम प्रदर्शन में लगभग 20 लोग शामिल थे. यह प्रदर्शन सुबह करीब 11 बजे ईस्ट एंड एवेन्यू और ईस्ट 87वीं स्ट्रीट के पास शुरू हुआ. इसके जवाब में ‘रन द नाजीज आउट ऑफ न्यूयॉर्क सिटी / स्टैंड अगेंस्ट हेट’ नाम से काउंटर-प्रोटेस्ट आयोजित किया गया, जिसमें करीब 125 लोग शामिल हुए. स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस ने दोनों समूहों को अलग-अलग क्षेत्रों में खड़ा कराया. हालांकि दोपहर करीब 12:15 बजे माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया, जब एंटी-इस्लाम प्रदर्शन में शामिल एक व्यक्ति ने कथित तौर पर काउंटर-प्रोटेस्टर्स पर पेपर स्प्रे कर दिया. बाद में पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया.
संदिग्ध उपकरण फेंकने का आरोप
करीब 12:30 बजे 18 वर्षीय काउंटर-प्रोटेस्टर एमिर बलात ने कथित तौर पर एक जलता हुआ उपकरण विरोधी समूह की ओर फेंक दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हवा में जाते समय उस उपकरण से आग और धुआं निकल रहा था. यह उपकरण सड़क के क्रॉसवॉक में बैरिकेड से टकराकर पुलिस अधिकारियों से कुछ ही फीट दूर गिरा और खुद ही बुझ गया. इसके बाद बलात वहां से भागा और 19 वर्षीय इब्राहिम निक से दूसरा उपकरण लिया. आरोप है कि बलात ने दूसरे उपकरण को भी जलाया, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले उसे सड़क पर गिरा दिया. इसके बाद दोनों को हिरासत में ले लिया गया. यह पूरी घटना पुलिस के कैमरों में भी रिकॉर्ड हुई है.
🚨 NEW: Two suspects have been arrested after a suspicious device was placed outside Zohran Mamdani’s official residence
Mamdani was not harmed pic.twitter.com/2fcRK9mwzf
— Politics US (@PolitlcsUS) March 7, 2026
उपकरणों की जांच जारी
एनवाईपीडी के बम स्क्वॉड ने बरामद उपकरणों की जांच की. अधिकारियों के मुताबिक ये काले टेप से लिपटे जार थे, जिनमें नट, बोल्ट और स्क्रू भरे हुए थे और उनमें एक फ्यूज लगा था जिसे जलाया जा सकता था. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि ये वास्तव में अस्थायी विस्फोटक उपकरण (आईईडी) थे या सिर्फ डर फैलाने के लिए बनाए गए नकली उपकरण. जांच के लिए इन्हें लैब में भेज दिया गया है. पुलिस ने आसपास के इलाके की भी तलाशी ली, लेकिन कोई अन्य संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.
ये भी पढ़ें:- इजरायल का खुफिया मिशन: लेबनान में खोदा कब्रिस्तान, 40 साल से लापता है पायलट, मिला क्या?
जेक लैंग का ‘नेल बम’ दावा
सोशल मीडिया पर इस घटना के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में जेक लैंग और कुछ अन्य लोग एक संदिग्ध उपकरण उनकी ओर फेंके जाने के बाद भागते हुए दिखाई देते हैं. वीडियो में मौजूद कुछ लोग चिल्लाते हुए कहते हैं कि उनकी तरफ “नेल बम” फेंका गया है.
यह मामला उस विवाद के बाद सामने आया है, जिसमें लैंग के एक प्रदर्शन की काफी आलोचना हुई थी. उस प्रदर्शन में वह एक बकरी लेकर पहुंचे थे. बताया जाता है कि उस समय अली खामेनेई के लिए आयोजित शोकसभा चल रही थी. उसी दौरान लैंग ने कथित तौर पर अशोभनीय इशारे किए थे.
🚨#BREAKING: New York City officials say they have identified two suspects in connection with an attempted bolt-and-nail bomb attack while shouting Allahu Akbar amid Jake Lang’s anti-Muslim protest.
New York City officials have confirmed that two… pic.twitter.com/uLBKozFx4l
— R A W S A L E R T S (@rawsalerts) March 7, 2026
मेयर का परिवार सुरक्षित, जांच जारी
पुलिस ने पुष्टि की कि प्रदर्शन के दौरान मेयर ममदानी ग्रेसी मेंशन के अंदर मौजूद थे. उनके प्रवक्ता ने इस प्रदर्शन को ‘घृणित और इस्लामोफोबिक’ बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की और कहा कि इस तरह की घटनाएं मेयर और उनके परिवार को मिलने वाली लगातार धमकियों की याद दिलाती हैं. इस मामले में कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एमिर बलात, इब्राहिम निक और पेपर स्प्रे का इस्तेमाल करने वाला व्यक्ति शामिल है. तीन अन्य लोगों को अव्यवस्थित व्यवहार और ट्रैफिक बाधित करने के आरोप में हिरासत में लिया गया.
ये भी पढ़ें:- मोटी चमड़ी और मांस कड़वा… हम आसान शिकार नहीं: ईरानी हमले पर पहली बार बोले UAE के राष्ट्रपति
इस हमले की जांच अभी जारी है और इसमें फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) की न्यूयॉर्क जॉइंट टेररिज्म टास्क फोर्स भी पुलिस की मदद कर रही है. पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि फिलहाल इस घटना का किसी चल रहे अंतरराष्ट्रीय संघर्ष से कोई संबंध होने के संकेत नहीं मिले हैं.
The post न्यूयॉर्क मेयर जोहरान ममदानी के घर पर हमला, ‘बम’ फेंकने के आरोप में 6 संदिग्ध गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

