Hot News

इस ईद ट्राई करें सफेद मेहंदी, हाथों पर दिखेगा हिना का नया अंदाज

Latest White Mehndi Designs 2026: ईद का त्योहार खुशियों, सजने-संवरने और अपनों के साथ जश्न मनाने का खास मौका होता है. इस दिन स्त्रीएं और लड़कियां नए कपड़ों के साथ हाथों में खूबसूरत मेहंदी लगाना भी पसंद करती हैं. मेहंदी न सिर्फ हाथों की सुंदरता बढ़ाती है, बल्कि ईद की परंपरा और उत्साह को भी दर्शाती है. अगर आप इस ईद अपने दोनों हाथों के लिए खास मेहंदी डिज़ाइन ढूंढ रही हैं, तो यहां कुछ आसान और ट्रेंडिंग डिज़ाइन के बारे में बताया गया है जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं.

ये रहें मेहंदी खूबसूरत डिजाइन

अरेबिक मेहंदी डिजाइन

अरेबिक मेहंदी डिजाइन आजकल सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले डिजाइनों में से एक है. इसमें फूल, पत्तियां और बेल जैसे पैटर्न होते हैं जो हाथों पर तिरछे तरीके से बनाए जाते हैं. यह डिजाइन जल्दी बन जाता है और देखने में बहुत स्टाइलिश लगता है.

Arabic Mehndi Designs
अरेबिक मेहंदी डिजाइन
(image: ai generated)

फुल हैंड ट्रेडिशनल मेहंदी

अगर आप ईद पर थोड़ा ज्यादा भरा हुआ और पारंपरिक लुक चाहती हैं, तो फुल हैंड ट्रेडिशनल मेहंदी डिजाइन सबसे अच्छा विकल्प है. इसमें हथेली से लेकर कलाई तक जटिल फूलों, जाल और बेलों के डिजाइन बनाए जाते हैं, जो हाथों को बेहद खूबसूरत बना देते हैं.

full hand mehndi design
फुल हैंड ट्रेडिशनल मेहंदी (image: ai generated)

मंडला मेहंदी डिजाइन

मंडला डिजाइन भी आजकल काफी ट्रेंड में है. इसमें हथेली के बीच में गोल मंडला बनाया जाता है और उसके आसपास छोटे-छोटे पैटर्न बनाए जाते हैं. यह डिजाइन सिंपल होने के साथ-साथ बहुत एलिगेंट भी लगता है.

mandla mehndi design
मंडला मेहंदी डिजाइन (image: ai generated)

बेल स्टाइल मेहंदी डिजाइन

अगर आपको हल्का और सिंपल डिजाइन पसंद है, तो बेल स्टाइल मेहंदी डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है. इसमें उंगलियों से कलाई तक फूलों और पत्तियों की बेल बनाई जाती है जो दोनों हाथों में बहुत खूबसूरत लगती है.

bail mehndi deisgn
बेल स्टाइल मेहंदी डिजाइन (image: ai generated)

यह भी पढ़ें: Latest Mehndi Design for Eid: ईद पर हाथों को सजाएं इन लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स से

यह भी पढ़ें: ईद-उल-फितर पर हाथों को बनाएं और भी खूबसूरत, ट्राई करें ये 5 ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन

The post इस ईद ट्राई करें सफेद मेहंदी, हाथों पर दिखेगा हिना का नया अंदाज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top