रांची : रांची के प्रेस क्लब में शुक्रवार को झारखंड साहित्य पुरस्कार समारोह में 9 भाषाओं के कवियों और लेखकों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन अखिल झारखंड साहित्य अकादमी की ओर से किया गया था. सम्मान समारोह में जनजातीय भाषाएं मुंडारी, कुड़ुख, संथाली, हो, खड़िया और क्षेत्रीय भाषाएं पंचपरगणिया, कुरमाली, खोरठा और नागपुरी के लेखक और कवि शामिल थे. मौके पर शिव शंकर महली को डॉ. रामदयाल मुंडा स्मृति सम्मान से नवाजा गया. वहीं, रोज केरकेट्टा को डॉ. बीबी केसरी स्मृति सम्मान दिया गया. वहीं, डॉ. हरि उरांव “कुड़ुख भाषा क्रियाओं का अध्याय” के लिए सम्मानित हुए.
नागपुरी भाषा से डॉ. सविता केसरी को किया गया सम्मानित
नागपुरी भाषा से डॉ. सविता केसरी को “नागपुरी कवि कंचन जीवन और साहित्य समाज” किताब के लिए साहित्य शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया. उसी तरह मुंडारी भाषा से मंगल सिंह मुंडा की पुस्तक “छैला संदु” के लिए, खोरठा भाषा से डॉ. गजाघर महतो प्रभाकर को पुस्तक “आब ना रहा पटाईल”, कुड़माली से रतन कुमार महतो सत्यार्थी की पुस्तक “झलज मलआलअ” के लिए सम्मानित किया गया.
Also Read: अंतर्राष्ट्रीय भाषा दिवस : रामगढ़ में बोले डॉ बी. एन. ओहदार- संस्कृति को बचाने के लिए मातृभाषा को बचाना जरूरी
The post झारखंड साहित्य पुरस्कार : 9 भाषाओं के कवि और लेखकों को किया गया सम्मानित appeared first on Naya Vichar.