Hot News

Dhanbad news: आधे घंटे के अंदर बाइक सवार अपराधियों ने दो लोगों की छीनी चेन

Dhanbad news: शहर में कोढ़ा गैंग का आतंक बढ़ गया है. शुक्रवार को आधे घंटे के अंदर गैंग के सदस्यों ने एक स्त्री और एक पुरुष को शिकार बनाया और दोनों की सोने की चेन छीन कर फरार हो गये. उन्हें न तो पुलिस पकड़ पायी और न ही सड़क पर खड़े ट्रैफिक पुलिस के जवानों को अपराधी नजर आये. घटना के बाद बरटांड़ सिगनोरा सिटी निवासी कमलेश कुमार सिंह ने धनबाद थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है, जबकि छिनतई के दूसरे मामले में सरायढेला थाना क्षेत्र में रहने वाली पिंकी मंडल ने थाना में लिखित शिकायत की है.

स्कूटी से जा रहे थे घर, बाइक रोकी, चेन छीन हो गये फरार :

बरटांड़ सिगनोरा सिटी निवासी कमलेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वह 10.45 बजे अपने स्कूटी से घर जा रहे थे. तभी एलसी रोड के पास पीछे से एक बाइक पर सवार दो अपराधी आये और अचानक मेरे पास आकर गाड़ी रोकी और तुरंत गले में पहना हुआ 30 ग्राम का सोने की चेन छीन कर सिटी सेंटर की तरफ भाग गये. जब तक मैं कुछ समझ पाता, वे आंखों से ओझल हो चुके थे. उन्होंने बताया कि पीछे बैठा हुआ युवक कम उम्र का था और आगे वाला युवक हेलमेट लगाये हुए थे. वह बाइक का नंबर नहीं देख पाये.

घर के बाहर से छीन लिया चेन :

सरायढेला के चूना गोदाम के निकट रहने वाली स्त्री पिंकी मंडल अपने शिशु को प्ले स्कूल से लेकर घर जा रही थी. वह जैसे ही घर के पास ही आयी, वहीं स्टील गेट की तरफ से एक बाइक पर सवार दो युवक तेजी से आये और उसके घर के सामने ही उसके गले में पहना सोने की चेन झपट तक धनबाद की तरफ फरार हो गये. पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का मुआयना किया. स्त्री ने बताया कि उसके पति पिंटू मंडल बीआइटी सिंदरी में कार्यरत हैं.

शहर में घूम कर देता रहा घटना को अंजाम :

धनबाद पुलिस की स्थिति ऐसी हो गयी है कि अपराधी दिन भर शहर में घूम-घूम कर घटनाओं को अंजाम देता है और पुलिस उसे पकड़ नहीं पाती है. शुक्रवार को इसका नजारा देखने को मिला. यदि पुलिस सक्रिय होती तो अपराधी एक साथ दो अलग-अलग स्थानों पर घटनाओं को अंजाम नहीं दे पाते.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Dhanbad news: आधे घंटे के अंदर बाइक सवार अपराधियों ने दो लोगों की छीनी चेन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top