Hot News

Dhanbad News: प्रधान आयकर आयुक्त कार्यालय में लगा रक्तदान शिविर

धनबाद.

आयकर कार्यालय धनबाद में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन आयकर अधिकारी (मुख्य/प्रशासन) अशोक कुमार ने किया. उन्होंने बताया कि देशभर में 25,000 यूनिट रक्त संग्रह करना है. इसलिए आयकर विभाग की ओर से राष्ट्रव्यापी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. हर प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त क्षेत्र के लिए 1,500 यूनिट रक्त एकत्र करने का लक्ष्य है. इस दौरान प्रधान आयकर आयुक्त कार्यालय की ओर से सभी रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए रक्तदान प्रमाण पत्र प्रदान किया. शिविर में आयकर कार्यालय, धनबाद के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ सदर अस्पताल, आयकर बार एसोसिएशन, आइआइटी (आइएसएम), विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, पीके रॉय कॉलेज व एसएसएसएलएनटी स्त्री महाविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी व छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. इस दौरान सदर अस्पताल, धनबाद की ओर से घोषणा की गई कि रक्तदान करने वाले लोगों व उनके परिजनों को जरूरत पड़ने पर आगामी तीन माह तक निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जायेगा. मौके पर मुख्य संयोजक आयकर अधिकारी (मुख्य/प्रशासन) अशोक कुमार, आयकर अधिकारी (छूट) राजीव रंजन झा, आयकर अधिकारी धनेश्वर महतो, प्रधान ब्लड बैंक, सदर अस्पताल के डॉ राकेश कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Dhanbad News: प्रधान आयकर आयुक्त कार्यालय में लगा रक्तदान शिविर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top