Hot News

Dhurandhar 2: रिलीज के सातवें दिन कितना कमा पाई ‘धुरंधर 2’, सामने आए आंकड़े

Dhurandhar: The Revenge Box Office Collection Day 7: डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज के सातवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. रणवीर सिंह स्टारर इस स्पाइ थ्रिलर ने रिलीज के शुरुआती दिनों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की, लेकिन पहले हफ्ते में एंट्री के बाद इसके कलेक्शन में गिरावट भी देखने को मिली है. इसके बावजूद फिल्म 1000 करोड़ क्लब के काफी करीब पहुंच गई है. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 7वें दिन मूवी ने 47.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. जिसके बाद हिंदुस्तान में फिल्म की कमाई 623.42 करोड़ रुपये हो गई है.

पहले हफ्ते में 1000 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

sacnilk के अनुसार, धुरंधर: द रिवेंज ने सात दिनों में दुनियाभर में 994.58 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. हिंदुस्तान में फिल्म का नेट कलेक्शन 623.42 करोड़ रुपये रहा, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 744.58 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. वहीं, विदेशों में फिल्म ने सातवें दिन 11.92 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन अब तक 261.92 करोड़ हो गया है. इससे फिल्म का दुनिया भर का कुल ग्रॉस कलेक्शन 1006.50 करोड़ तक पहुंच गया है.

शानदार ओपनिंग, फिर आई गिरावट

फिल्म ने 18 मार्च को प्रीव्यू शोज से 43 करोड़ रुपये कमाकर दमदार शुरुआत की थी. इसके बाद पहले दिन यानी गुरुवार को फिल्म ने 102.55 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग ली. हालांकि दूसरे दिन कमाई में गिरावट आई और यह 80.72 करोड़ रुपये तक आ गई. वीकेंड पर फिल्म ने फिर जोर पकड़ा और शनिवार को 113 करोड़ और रविवार को 114.85 करोड़ रुपये की कमाई की. लेकिन सोमवार से फिल्म की कमाई में गिरावट शुरू हो गई. सोमवार को फिल्म ने 65 करोड़, मंगलवार को 56.60 करोड़ और बुधवार को 47.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

दमदार कहानी

फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, राकेश बेदी और अर्जुन रामपाल अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं. फिल्म की कहानी अंडरकवर एजेंट हमजा के मिशन पर आधारित है. एक्शन, इमोशन और देशभक्ति से भरी यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 3: क्या बनेगी धुरंधर 3? कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई

The post Dhurandhar 2: रिलीज के सातवें दिन कितना कमा पाई ‘धुरंधर 2’, सामने आए आंकड़े appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top