Hot News

ChatGPT का नया Library फीचर कैसे करें यूज? जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस 

ChatGPT इस्तेमाल करते वक्त अगर आपको भी बार-बार वही फाइल अपलोड करनी पड़ती है, तो इसका Library फीचर आपके बड़े काम आ सकता है. OpenAI के इस नए स्मार्ट फीचर की मदद से आपको हर बार फाइल ढूंढने या दोबारा अपलोड करने की जरूरत नहीं होगी. क्योंकि, यह फीचर एक डिजिटल लॉकर की तरह काम करता है, जहां आपकी सभी रीसेंट अपलोड की गई फाइल्स सुरक्षित रहती हैं. जरूरत पड़ने पर बस आप फाइल चुनिए और तुरंत चैट में शेयर कर दीजिए. 

ChatGPT Library फीचर कैसे काम करता है?

ChatGPT Library की मदद से अब आप जो भी फाइल AI चैटबॉट में अपलोड या क्रिएट करेंगे, वे सभी एक नए Library सेक्शन में सेव हो जाएंगी. इससे आप बाद में इन फाइल्स को आसानी से ढूंढ सकते हैं. इसमें सर्च का ऑप्शन भी मिलता है, जिससे आप फाइल को नाम या फाइल टाइप के आधार पर खोज सकते हैं.

फिलहाल यह फीचर केवल वेब वर्जन पर उपलब्ध है. ध्यान रहे कि AI द्वारा बनाई गई तस्वीरें अभी भी ऐप के Images टैब में ही दिखाई देंगी, लाइब्रेरी में नहीं.

कौन से यूजर्स कर सकते हैं इस्तेमाल?

ChatGPT का नया Library फीचर अभी हर यूजर के लिए उपलब्ध नहीं है. OpenAI के अनुसार, यह फीचर फिलहाल सिर्फ ChatGPT Plus, Pro और Business यूजर्स के लिए ही रोलआउट किया गया है. यानी फ्री यूजर्स अभी इसका फायदा नहीं उठा पाएंगे.

हिंदुस्तान में यह फीचर उपलब्ध है और धीरे-धीरे यूजर्स तक पहुंच रहा है, इसलिए यहां के यूजर्स इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं. 

साथ ही, कुछ क्षेत्रों (Region) में इस पर लिमिटेशन भी लगाए हैं. जैसे कि यह फीचर दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में काम कर रहा है, लेकिन European Economic Area, Switzerland और United Kingdom में अभी उपलब्ध नहीं है. 

ChatGPT Library इस्तेमाल करने का तरीका (Step-by-step)

फाइल को लाइब्रेरी में जोड़ने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें-

  • अपने ब्राउजर में ChatGPT वेब या ऐप खोलें.
  • कंपोजर मेन्यू (Add बटन के पास) पर क्लिक करें.
  • Add from library ऑप्शन सेलेक्ट करें. 
  • जिस फाइल को जोड़ना है उसे सेलेक्ट करें.
  • फाइल लाइब्रेरी में सेव हो जाएगी.

फाइल को लाइब्रेरी से डिलीट करने के लिए इस प्रोसेस को फॉलो करें-

  • ChatGPT वेब या ऐप ओपन करें.
  • Library टैब में जाएं.
  • जिस फाइल को हटाना है उसे ढूंढें.
  • फाइल सेलेक्ट करें और Delete बटन या आइकन पर क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: Instagram पर पोस्ट के बाद भी बदल सकते हैं कैरोसेल का ऑर्डर, जानें तरीका

The post ChatGPT का नया Library फीचर कैसे करें यूज? जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top