Hot News

बिहार बोर्ड 10वीं के लिए टॉपर्स वेरिफिकेशन जारी, इन वेबसाइट्स पर आएगा रिजल्ट

BSEB 10th Result 2026: बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड टॉपर्स वेरिफिकेशन के बाद मार्कशीट अपलोड करना शुरू कर देता है. बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट- biharboardonline.bihar.gov.in पर 10वीं का फाइनल रिजल्ट जारी होगा. राज्य के 15 लाख से ज्यादा छात्रों को बिहार बोर्ड हाईस्कूल के रिजल्ट का इंतजार है. बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट और किन-किन वेबसाइट्स पर आएगा इसकी लिस्ट यहां देख सकते हैं.

BSEB 10th Result 2026 Websites: इन वेबसाइट्स पर मिलेगी मार्कशीट

  • matricbiharboard.com
  • results.biharboardonline.com
  • secondary.biharboardonline.com

थर्ड पार्टी वेबसाइट पर मिलेगी Bihar Board 10वीं की मार्कशीट

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ऊपर बताए वेबसाइट्स के अलावा थर्ड पार्टी वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं. थर्ड पार्टी वेबसाइट- indiaresults.com भी बिहार बोर्ड का रिजल्ट होस्ट करता है. हालांकि, यह वेबसाइट बिहार बोर्ड की ऑफिशियल नहीं है लेकिन इसपर छात्रों की सब्जेक्ट वाइज पूरी मार्कशीट मिल जाती है. इस वेबसाइट पर छात्र पहले भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) अपने ऑफिशियल X हैडल पर रिजल्ट की जानकारी देता है. इसके लिए छात्र @officialbseb को फॉलो कर सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की जानकारी दी जाती है.

कहां होता है Bihar Board टॉपर्स वेरिफिकेशन?

बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थी. बोर्ड एग्जाम खत्म होने के बाद कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया खत्म होते ही टॉपर्स वेरिफिकेशन शुरू हो जाता है. टॉपर्स लिस्ट में शामिल होने वाले छात्रों को पटना के BSEB ऑफिस बुलाया जाता है.

बिहार बोर्ड के रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी 10वीं की मार्कशीट ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. हालांकि असली मार्कशीट और सर्टिफिकेट उन्हें अपने स्कूल से ही मिलेगा. इसके लिए छात्रों को अपने स्कूल जाकर उसे प्राप्त करना होगा.

यह भी पढ़ें: स्टूडेंट्स हुए थे पास, जानिए इस बार कब आएगा 10वीं का रिजल्ट

The post बिहार बोर्ड 10वीं के लिए टॉपर्स वेरिफिकेशन जारी, इन वेबसाइट्स पर आएगा रिजल्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top