Realme ने अपने पहले सेल्फी मिरर स्मार्टफोन Realme 16 5G के इंडिया लॉन्च डेट को कन्फर्म कर दिया है. यह मॉडल हिंदुस्तान में अप्रैल के पहले हफ्ते लॉन्च होने वाला है और यह मिड-रेंज सेगमेंट में आएगा. यह फोन इससे पहले जनवरी में कुछ ग्लोबल मार्केट्स में पेश किया जा चुका है, जहां इसे Dimensity 6400 Turbo चिपसेट और बड़ी 7,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था. इसकी फोन की खासियत हॉरिजॉन्टल रियर कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसमें 50MP कैमरा, सर्कुलर LED फ्लैश और एक छोटा रिफ्लेक्टिव सरफेस दिया गया है, जिसे कंपनी Selfie Mirror कह रही है.
लॉन्च डेट और उपलब्धता
कंपनी के मुताबिक, Realme 16 5G हिंदुस्तान में 2 अप्रैल को लॉन्च होगा. यह स्मार्टफोन Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा. फ्लिपकार्ट पर इस मॉडल के लिए एक माइक्रोसाइट पेज भी लाइव कर दिया गया है, जहां मॉडल सए जुड़े कुछ डिटेल्स रिवील कर दिए गए हैं.
Front or rear, it refuses to pick a better side.
You get the same 50MP clarity.#realme16 5G launching on 2nd April, 12PM.#AIPortraitStarKnow more: https://t.co/HowgqnllGjhttps://t.co/xYvczBv20A pic.twitter.com/05ffRfCn7E
— realme (@realmeIndia) March 26, 2026
डिजाइन और डिस्प्ले
Realme 16 5G का डिजाइन Pro मॉडल्स से अलग होने वाला है. इसके बैक पैनल में हॉरिजॉन्टल कैमरा बार दिया गया है. इसी कैमरा बार पर सेल्फी मिरर भी मौजूद है. कंपनी इसे Elegant Air Design कह रही है, जो हल्का और हाथ में आराम से फिट होने वाला है. Flipkart पर लाइव पेज के अनुसार, यह फोन दो कलर ऑपशंस Air Black और Air White में लॉन्च होने वाला है.
डिस्प्ले कि बात करें, तो फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,200 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.57-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. प्रोटेक्शन के लिए डिस्प्ले पर DTStar D+ ग्लास दिया गया है. फोन में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग्स दी गई हैं, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है.
कैमरा और बैटरी
फोटोग्राफी के लिए, मॉडल के बैक पैनल में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP Sony IMX852 मेन कैमरा के साथ 2MP मोनोक्रोम सेंसर मिल सकता है. फ्रंट में भी 50MP का सेल्फी कैमरा है, जो इस फोन की सबसे बड़ी खासियतों में से एक है.
मॉडल में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. साथ ही इसमें रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा.
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Realme 16 5G में MediaTek Dimensity 6400 Turbo चिपसेट दिया गया है. यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 काम करेगा. साथ ही कंपनी इस पर 4 साल तक का सिक्योरिटी अपडेट और 3 साल तक का Android OS अपडेट देगी. इसमें फोन को ओवरहीटिंग सए बचाने के लिए Vapour chamber कूलिंग सिस्टम (6,050 sq mm) भी दिया गया है.
यह भी पढ़ें: Vivo ने हिंदुस्तान में लॉन्च किए दो नए मॉडल्स, जानिए कीमत और फीचर्स
The post 2 अप्रैल को हिंदुस्तान में लॉन्च होगा Realme 16 5G, जानिए सेल्फी मिरर फोन के फीचर्स appeared first on Naya Vichar.