Israel Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फिर से दोहराया- ईरान समझौता करने के लिए गिड़गिड़ा रहा है. उन्होंने कहा- मैं नहीं, वे डील करने के लिए मिन्नतें कर रहे हैं. ईरान में जो कुछ हो रहा है उसे जिसने भी देखा है, वो समझ जाएगा कि वे समझौता क्यों करना चाहते हैं. ट्रंप ने आगे कहा- लेकिन ईरान दिखावे के लिए कह रहा है कि हम अमेरिका से बात नहीं कर रहे हैं.
ईरान मूर्ख नहीं चालाक है : डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- ईरान मूर्ख नहीं, बहुत चालाक है. मैं कहता हूं कि वे बहुत खराब लड़ाके हैं, लेकिन नेगोशिएशन करने में माहिर हैं. वे समझौता करने के लिए मरे जा रहे हैं. मुझे नहीं पता कि हम समझौता कर पाएंगे या नहीं. मुझे यह भी नहीं पता कि हम ऐसा करना चाहते भी हैं या नहीं.
#WATCH | US President Donald Trump says, “Right now, their (Iran’s) Navy has sunk in the largest elimination of a foreign Navy that has taken place, maybe ever, but certainly since World War II. Their Air Force is gone. Their anti-aircraft and communications capabilities are… pic.twitter.com/zvs7KPMXjF
— ANI (@ANI) March 26, 2026
ईरान को दो साल पहले ही अमेरिका के साथ समझौता करना चाहिए था: ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- ईरान जो अभी समझौता करना चाहता है, उसे ये काम चार हफ्ता पहले ही करना चाहिए था. दो साल पहले करना चाहिए था. या फिर तब करना चाहिए था जब हमने शुरू में सत्ता संभाली थी.
ईरान की नौसेना और वायु सेना का सफाया
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- ईरान की नौसेना और वायु सेना पूरी तरह तबाह हो चुकी है. उन्होंने दावा किया कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद यह पहली बार है, जब किसी विदेशी नौसेना पूरी तरह खत्म हो चुकी है. शायद इतिहास में सबसे बड़ा. उनकी anti-aircraft और संचार क्षमताएं पूरी तरह से ध्वस्त कर दी गई हैं.
ईरान का पूरा लीडरशिप खत्म : ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान का पूरा लीडरशिप खत्म हो चुका है. पहली पंक्ति के नेता खत्म हो गए हैं. नये नेता चुनने के लिए तैयार हुए, तो वे भी मारे गए. क्योंकि उन्होंने समझौता नहीं किया. ट्रंप ने कहा- अगर हमने ईरान पर B-2 बॉम्बर्स से हमला नहीं किया होता, तो उनके पास परमाणु हथियार होता. और अब तक उसका इस्तेमाल कर लिया गया होता.
ये भी पढ़ें: नेतन्याहू ने कहा- ईरान पर जारी रहेगा जोरदार हमला, चीफ कमांडर तंगसिरी के मारे जाने का दावा
The post ट्रंप ने फिर किया दावा- ईरान समझौता करने के लिए गिड़गिड़ा रहा appeared first on Naya Vichar.
