Hot News

बिहार के पूर्णिया में पूर्व विधायक बीमा भारती के घर में भीषण चोरी, CCTV का डीवीआर भी साथ ले गए चोर

Bihar News: पूर्व विधायक व राजद की तरफ से लोकसभा प्रत्याशी रहीं बीमा हिंदुस्तानी और पूर्व प्रमुख अवधेश मंडल के पूर्णिया स्थित घर में चोरी होने का मामला सामने आया है. भवानीपुर थानाक्षेत्र के भवन देवी टोला स्थित उनके घर को चोरों ने खंगाला है. बीमा हिंदुस्तानी ने भवानीपुर थाना को घटना से संबंधित आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पूर्व विधायक बीमा हिंदुस्तानी द्वारा भवानीपुर निवास स्थान में चोरी होने का आवेदन मिला है. मामला दर्ज कर सभी बिंदुओं पर गहन छानबीन की जा रही है.

पूर्व विधायक के घर में चोरी, गार्ड ने दी जानकारी

जानकारी के अनुसार, उक्त घर में अवधेश मंडल की दूसरी पत्नी गुड़िया देवी रह रही थी. वह लगभग एक माह से अपने मायके में थीं. इस दौरान गार्ड के रूप में रामचंद्र मंडल रखवाली करता था. गुरुवार की रात्रि 10:30 बजे रामचंद्र मंडल अपने घर सुपौली पंचायत अंतर्गत पंडित वासा चला गया था. रामचंद्र मंडल ने बताया कि मां की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर मुख्य गेट एवं अंदर के सभी मुख्य गेट पर ताला लगाकर घर चले गये थे. शुक्रवार की सुबह 4 बजे जब घर से आये और मुख्य गेट का ताला खोलकर अंदर प्रवेश करना चाहा तो मुख्य गेट नहीं खुला.

ALSO READ: ड्राइवर को आयी झपकी तो बिहार के 10 लोगों को काल ने निगला, महाकुंभ से लौट रहा कई परिवार एकसाथ उजड़ा

चार कमले का तोड़ा ताला, चोरी करके फरार हुए अपराधी

बताया गया कि दीवार से कूदकर जब अंदर प्रवेश किया तो देखा मुख्य गेट अंदर से बंद है. उसे खोलने के बाद अंदर जब गये तो देखा ऊपर मंजिल का मुख्य गेट का भी ताला टूटा हुआ है. अंदर प्रवेश करने पर देखा कि चार कमरा का ताला टूटा हुआ है एवं कमरा के अंदर रखा गोदरेज का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है. जब नीचे आये तो देखा नीचे का भी एक कमरा का ताला टूटा हुआ है. घटना की जानकारी पूर्व विधायक बीमा हिंदुस्तानी और गुड़िया मंडल को मोबाइल से दी. घटना की सूचना भवानीपुर थाना जाकर थानाध्यक्ष को दी.

पुलिस से लेकर टेक्निकल सेल तक जांच में जुटी

घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने दलबल के साथ निवास स्थान पहुंचकर घटना की बारीकी से छानबीन की. घटना की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक बीमा हिंदुस्तानी एवं गुड़िया मंडल भी मौके पर पहुंचीं. इधर-उधर काफी खोज की गई लेकिन चोर किस होकर अंदर आया इसकी जानकारी अभी तक पता नहीं चल पायी है .

एसपी के निर्देश पर टेक्निकल सेल की टीम भी पहुंची

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय कुमार के दिशा निर्देश पर टेक्निकल सेल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर सारे स्थान की बारीकी से गहन छानबीन की . अभी तक किन-किन सामानों की चोरी हुई है इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है.

सीसीटीवी का डीवीआर साथ ले गये चोर

सीसीटीवी पूरे परिसर में लगाया हुआ है लेकिन चोर डीवीआर अपने साथ लेकर चले गये जिससे चोरी करते एवं सामानों का ले जाने का सबूत कैद नहीं हो सका. भवानीपुर थाना को चोरी से संबंधित आवेदन दिया गया है. पूर्व विधायक बीमा हिंदुस्तानी ने बताया कि पूजा रूम से भगवान शिव की दो बहुमूल्य मूर्ति गायब है.

The post बिहार के पूर्णिया में पूर्व विधायक बीमा हिंदुस्तानी के घर में भीषण चोरी, CCTV का डीवीआर भी साथ ले गए चोर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top