Hot News

राजस्थान बोर्ड 12वीं में पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी हैं, देखें मार्किंग सिस्टम

Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं के सभी छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र रोल नंबर की मदद से अपना परिणाम (Rajasthan Board 12th Result 2026) आसानी से ऑनलाइन देख सकेंगे. रिजल्ट आने के साथ ही पासिंग मार्क्स, मार्किंग सिस्टम और अन्य जरूरी जानकारी भी साफ हो जाएगी.

Rajasthan Board 12वीं पास करने के लिए कितने नंबर जरूरी

राजस्थान बोर्ड के नियम के अनुसार 12वीं कक्षा में पास (Rajasthan Board 12th Result 2026 Passing Marks) होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने जरूरी होते हैं. अगर किसी छात्र के अंक इससे कम आते हैं तो उसे उस विषय में फेल माना जाता है.

उदाहरण के तौर पर अगर किसी विषय का पेपर 100 अंकों का है, तो उसमें पास होने के लिए कम से कम 33 अंक लाना जरूरी होगा. अगर कोई छात्र थ्योरी और प्रैक्टिकल वाले विषय पढ़ रहा है, तो दोनों में अलग-अलग न्यूनतम अंक लाना जरूरी होता है.

रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा. सबसे पहले छात्र rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं. इसके बाद 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें. वहां रोल नंबर दर्ज करने के बाद सबमिट बटन दबाएं. कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा.

स्क्रूटनी का भी मिलेगा विकल्प

रिजल्ट जारी होने के बाद अगर किसी छात्र को लगता है कि उसके नंबर उम्मीद से कम आए हैं, तो वह स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकता है. स्क्रूटनी में बोर्ड कॉपियों की दोबारा जांच करता है.

इसके लिए बोर्ड रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद स्क्रूटनी का पूरा शेड्यूल जारी करता है. छात्र निर्धारित फीस जमा करके अपनी कॉपी की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: अपलोड हो रहा है राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, जानें कैसे मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट

The post राजस्थान बोर्ड 12वीं में पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी हैं, देखें मार्किंग सिस्टम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top