Hot News

IND vs PAK मैच से पहले Jio ने पेश किया ₹195 वाला प्लान, 90 दिनों का JioHotstar सब्सक्रिप्शन मिल रहा फ्री

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच होने वाले रोमांच मुकाबले के बीच, रिलायंस जियो ने क्रिकेट प्रशंसकों के लिए खास JioHotstar एंटरटेनमेंट प्लान लॉन्च किया है. Jio ने अपने मोबाइल यूजर्स के लिए एक नया डेटा-ओनली पैक पेश किया है, जिसमें डेटा लाभ के साथ इसके नए ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है. यह मोबाइल सब्सक्रिप्शन प्लान खासतौर पर क्रिकेट प्रेमियों के लिए पेश किया गया है, जिससे वे टूर्नामेंट के दौरान लाइव मैच का लुत्फ उठा सकें और अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट का आनंद ले सकें. आइये विस्तार से जानते हैं इस जिओ के नए प्लान के बारे में.

Jio का ₹195 वाला प्लान   

Jio ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक खास ₹195 डेटा पैक लॉन्च किया है, जिसमें 15GB हाई-स्पीड डेटा और JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन शामिल है. इस पैक की वैधता 90 दिनों की होगी, जिससे यूजर्स पूरे क्रिकेट सीजन का लुत्फ उठा सकेंगे. हाई-स्पीड डेटा समाप्त होने के बाद भी यूजर्स 64 Kbps की स्पीड पर अनलिमिटेड ब्राउजिंग जारी रख सकते हैं. हालांकि, इस पैक का उपयोग करने के लिए एक सक्रिय बेस सर्विस प्लान अनिवार्य होगा. 

इसके अतिरिक्त रिलायंस जियो ने क्रिकेट फैंस के लिए क्रिकेट ऑफर अनलिमिटेड डेटा पैक पेश किया है, जिसकी कीमत 49 रुपये है. इस प्लान में 1 दिन के लिए 25GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है.

Jio का ₹949 वाला प्लान

इसके अलावा, Jio अपने एंटरटेनमेंट ऑफर्स के तहत ₹949 का खास प्रीपेड प्लान पेश कर रहा है, जिसमें ग्राहकों को 84 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा (कुल 168GB) और 100 SMS प्रति दिन की सुविधा मिलती है. हाई-स्पीड डेटा खत्म होने के बाद यूजर्स 64 Kbps की स्पीड पर अनलिमिटेड ब्राउजिंग जारी रख सकते हैं. इस प्लान के तहत यूजर्स को 84 दिनों के लिए JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है, साथ ही योग्य ग्राहकों के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी शामिल है. अन्य बेनेफिट्स में JioTV और JioCloud ऐप्स का फ्री एक्सेस भी उपलब्ध है.

यह भी पढ़े: JioCinema और Disney+ Hotstar के मर्जर का IPL फैंस को हुआ नुकसान, मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मैच

The post IND vs PAK मैच से पहले Jio ने पेश किया ₹195 वाला प्लान, 90 दिनों का JioHotstar सब्सक्रिप्शन मिल रहा फ्री appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top