स्मार्टफोन की दुनिया में बैटरी लाइफ सबसे बड़ा फैक्टर बन चुकी है और इसी को ध्यान में रखते हुए OnePlus अपना नया OnePlus Nord 6 लॉन्च करने जा रहा है. खास बात यह है कि इस फोन में मिलने वाली बड़ी बैटरी इसे बाकी मिड-रेंज स्मार्टफोन्स से अलग बनाती है. कल यानी 7 अप्रैल को लॉन्च होने वाला यह स्मार्टफोन न सिर्फ लंबी बैटरी लाइफ का वादा करता है, बल्कि परफॉर्मेंस, डिस्प्ले और AI फीचर्स के साथ एक ऑल-राउंड पैकेज भी पेश करता है. यह मॉडल Amazon पर एक्सक्लूसिव होगा. खास बात तो यह है कि लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसके कई फीचर्स का खुलासा कर दिया है, जिससे फोन की पूरी झलक सामने आ चुकी है.
बैटरी सबसे बड़ी खासियत
OnePlus ने पिछले कुछ दिनों में Nord 6 के कई अहम फीचर्स कन्फर्म किए हैं, जिनमें सबसे ज्यादा ध्यान खींचती है इसकी 9000mAh की बड़ी बैटरी. यह Nord 5 की 6,800mAh बैटरी से काफी बड़ी है, और कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर 2.5 दिन से ज्यादा चल सकता है. हालांकि, नये मॉडल में चार्जिंग स्पीड कितने की मिलेगी, कंपनी ने फिलहाल कन्फर्म नहीं किया है.
मिलेगा स्मूद डिस्प्ले
Nord 6 में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिससे BGMI और Call of Duty Mobile जैसे गेम्स में 165fps तक स्मूद गेमिंग का एक्सपीरियंस मिलेगा. डिस्प्ले में 3,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगी.
डिजाइन कि बात करें, तो Nord 6 में इस बार स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो पिछले मॉडल के पिल-शेप डिजाइन से अलग है. यह डिजाइन काफी हद तक OnePlus के फ्लैगशिप फोन OnePlus 15 से इंस्पायर्ड लगता है.
ड्यूरेबिलिटी में बड़ा अपग्रेड
Nord 6 इस बार ड्यूरेबिलिटी के मामले में भी आगे है. इसमें धूल और पानी से सेफ्टी के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिलेगी, यानी यह फोन धूल, पानी और हाई-प्रेशर वाटर से भी सुरक्षित रहेगा. साथ ही डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इसमें Crystal Guard Glass दिया गया है. कंपनी के मुताबिक, ये फ्लैगशिप लेवल के Corning Gorilla Glass Victus+ जितना मजबूत है.
कैमरा सेटअप: संतुलित और भरोसेमंद
फोटोग्राफी के लिए Nord 6 में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP Sony Lytia प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलेगा. खास बात यह है कि बैक कैमरे में Dual Axis OIS सपोर्ट मिलेगा, जिससे बढ़िया स्टेबिलिटी मिलेगी. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिलेगा.
पावरफुल प्रोसेसर और बेहतर परफॉर्मेंस
OnePlus Nord 6 में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जो पिछले मॉडल में आए Snapdragon 8s Gen 3 का अपग्रेडेड वर्जन है. इससे CPU और GPU परफॉर्मेंस में साफ सुधार देखने को मिलेगा, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग का एक्सपीरियंस बेहतर होगा. यह फोन Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर काम करेगा. साथ ही इसमें कई दमदार AI फीचर्स भी मिलेंगे.
यह भी पढ़ें: सबसे ज्यादा रीसेल वैल्यू वाले स्मार्टफोन्स, लिस्ट में आईफोन से लेकर वनप्लस तक
The post 9000mAh बैटरी के साथ कल आएगा OnePlus Nord 6, लॉन्च से पहले जानिए इसके फीचर्स appeared first on Naya Vichar.

