Hot News

ईरान ने नकारा अमेरिका का 15-पॉइंट प्लान, लगाया यूरेनियम चोरी करने का गंभीर आरोप

Iran-US Tension: सोमवार, 6 अप्रैल 2026 को ईरान ने साफ कर दिया है कि उसने अमेरिका के प्रस्तावों पर अपना कूटनीतिक जवाब तैयार कर लिया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि तेहरान ने अपनी ‘रेड लाइन्स’ और हितों के आधार पर अपनी मांगों की लिस्ट फाइनल कर ली है. बघाई के मुताबिक, ईरान अपनी शर्तों को सही समय आने पर सबके सामने रखेगा. यह बयान उन रिपोर्ट्स के बीच आया है जिनमें अमेरिका समर्थित ’15-पॉइंट प्लान’ की चर्चा है, जिसका मकसद मौजूदा तनाव को खत्म करना बताया जा रहा है.

अजीब और तर्कहीन है अमेरिका का 15-पॉइंट प्लान

इस्माइल बघाई ने अमेरिकी प्रस्ताव को बहुत ज्यादा महत्वाकांक्षी और तर्कहीन बताया है. उन्होंने संकेत दिया कि ईरान इस मौजूदा ढांचे को स्वीकार नहीं करेगा. बघाई ने उन बातों को भी खारिज किया जिसमें कहा जा रहा था कि मध्यस्थों के साथ ईरान की बातचीत उसकी कमजोरी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि अपनी बात को जल्दी और साफ तरीके से रखना सरेंडर या हार मानना नहीं होता. ईरान का कहना है कि अमेरिका ने कूटनीति को अपने एजेंडे से हटा दिया है.

इस्फहान ऑपरेशन को बताया ‘यूरेनियम चोरी’ का प्लान

ईरान ने अमेरिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह सैन्य कार्रवाई के बहाने ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को निशाना बनाना चाहता है. विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस्फहान में हुआ पिछला ऑपरेशन असल में यूरेनियम चुराने की एक नाकाम कोशिश हो सकती है. ईरानी अधिकारियों ने इसे वाशिंगटन के लिए एक शर्मिंदगी भरा ‘डिजास्टर’ बताया. सेना का दावा है कि इस मिशन के दौरान अमेरिकी विमानों को भारी नुकसान हुआ और उन्हें दक्षिणी इस्फहान में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी.

सीजफायर के खिलाफ तेहरान का कड़ा रुख

ईरान ने फिलहाल के लिए युद्ध रोकने (टेंपरेरी सीजफायर) के विचार को भी ठुकरा दिया है. विदेश मंत्रालय का कहना है कि थोड़े समय के लिए सीजफायर का मतलब सिर्फ दोबारा हमले की तैयारी करना है. ईरान चाहता है कि दुश्मनी पूरी तरह खत्म हो और उसे इस बात की गारंटी मिले कि भविष्य में ऐसा दोबारा नहीं होगा. तेहरान ने साफ कहा कि वह किसी भी ऐसे समझौते के पक्ष में नहीं है जो केवल कुछ वक्त के लिए शांति दे.

ये भी पढ़ें: ईरान ने हिंदुस्तान को बताया बड़ा गेमचेंजर, कहा- वेस्ट एशिया में शांति के लिए नई दिल्ली का रोल सबसे असरदार

अमेरिकी रेस्क्यू मिशन पर उठे सवाल

‘अशरक अल-औसत’ (Asharq Al-Awsat) की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के विदेश मंत्रालय ने एक बड़ा दावा किया है. मंत्रालय का कहना है कि अमेरिका ने अपने गिरे हुए एयरमैन को बचाने के लिए जो रिस्क भरा ऑपरेशन किया था, वह असल में देश से ‘संवर्धित यूरेनियम’ (Enriched Uranium) चुराने की एक साजिश हो सकती है. प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने बताया कि जिस जगह अमेरिकी सैनिकों ने लैंड करने की कोशिश की, वह उस जगह से बहुत दूर थी जहां अमेरिकी पायलट के होने का दावा किया गया था. पायलट को कोहगिलुयेह और बोयर-अहमद प्रांत में बताया गया था, जबकि लैंडिंग की कोशिश मध्य ईरान में हुई थी.

ये भी पढ़ें:- ईरान में हिजाब के लिए लड़कियों का कत्ल, वहीं US में बिकनी में आजाद घूम रही सुलेमानी की परपोती, उठे सवाल

The post ईरान ने नकारा अमेरिका का 15-पॉइंट प्लान, लगाया यूरेनियम चोरी करने का गंभीर आरोप appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top