Hot News

Neem Karoli Baba: मन में उठ रहे हैं बुरे विचार, तो याद रखें नीम करोली बाबा की ये बातें

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा 20वीं सदी के महान संत, योगी और गुरु थे. उनका जीवन भक्ति, साधना और सेवा भाव से प्रेरित था. वे अपने अनुयायियों को भगवान के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना को बनाए रखने का उपदेश देते थे. वे भक्ति, सेवा और प्रेम पर उपदेश दिया करते थे. उनका मानना था कि भगवान के प्रति सच्चे प्रेम और भक्ति से ही मुक्ति प्राप्त होती है. वे हमेशा अपने अनुयायियों को भक्ति की भावना में लीन रहने की सलाह दी. उनकी बातें आज भी अनुयायियों का मार्गदर्शन करती हैं. ऐसे में जब जिंदगी जीना आसान न लगे, तो नीम करोली बाबा की बताई ये बातें ध्यान में रखें. ये बातें आपको हिम्मत देने के साथ जीवन को एक नई दिशा प्रदान करेंगी.

यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: खुशी के साथ बिताएंगे जीवन, कभी नहीं होंगे निराश, याद रखें नीम करोली बाबा की ये 3 बातें

यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: किस्मत बदल देगी नीम करोली बाबा की ये 4 बातें, घर में पैसों का लगा रहेगा अंबार

  • नीम करोली बाबा कहते थे कि सब कुछ भगवान का है, हम केवल उनके सेवक हैं. ऐसे में अगर आप किसी बात को लेकर चिंतित हैं, तो इस बात को ध्यान में रखें.
  • नीम करोली बाबा के अनुसार, सबसे प्यार करो, सबकी सेवा करो, सच बोलो और भगवान को याद रखो.
  • नीम करोली बाबा कहा करते थे कि जब आदमी बीमार होता है, किसी दर्द में होता है या फिर किसी दाह संस्कार से वापस लौटकर आता है, तो वह वास्तविक जिंदगी की कई सच्चाइयों से सामना करता है.
  • नीम करोली बाबा के मुताबिक, अगर आप ईश्वर पर विश्वास रखेंगे, तो वह आपका ध्यान रखेंगे.
  • नीम करोली बाबा कहते थे कि व्यक्ति का घमंड ही उसके सारे दुखों की वजह बनता है. ऐसे में व्यक्ति को किसी बात का घमंड नहीं करना चाहिए.
  • अगर आप दुनिया में हर इंसान से प्रेम करेंगे, तो आपके आधे से ज्यादा कष्ट और दुख समाप्त हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: जिंदगी से हो रहे हैं परेशान, तो ध्यान रखें नीम करोली बाबा की ये 4 बातें

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है.

The post Neem Karoli Baba: मन में उठ रहे हैं बुरे विचार, तो याद रखें नीम करोली बाबा की ये बातें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top