Hot News

Bihar Politics : पोस्‍टर या चुनौती? JDU ने BJP को बताया हमारे पास ‘NI’शांत, समझिए हर शब्‍द के राजनीतिक मायने

Bihar Politics JDU Future Leadership : जय निशांत, तय निशांत… इन नारों के बीच अब बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्‍या ‘NI’ JDU का फ्यूचर? क्‍या ‘NI’ के बिना जेडीयू का साम्राज्‍य खत्‍म हो जाएगा, ‘NI’ फैक्‍टर क्‍या है? और आखिर इस ‘NI’ को भुनाने की कोशिश अचानक से क्‍यों की जा रही है? इन सभी सवालों का जवाब आपाको आगे मिल जाएगा. लेकिन ये बता दें कि आज जेडीयू के मुख्‍य प्रवक्‍ता नीरज कुमार ने एक पोस्‍टर लगाया है. यह पोस्‍टर उन्‍होंने अपने आवास पर लगाया है. जिसे नेतृत्व चश्‍मे से देखा जाना लाजमी है. ऐसे में इसे बीजेपी को जेडीयू की चुनौती के रूप में देखा जाना तो बनता ही है.

पोस्टर के जरिए क्या संदेश?

दरअसल, बिहार की नेतृत्व में पोस्‍टर के जरिए बहुत कुछ कहा जाता है. इसके जरिए नेता और कार्यकर्ता दोनों ही संदेश संवाद करते हैं. इतना ही नहीं सहयोगी पार्टियों को भी संकेत वाले संदेश दिए जाते हैं. आज कुछ ऐसा ही संवाद देखने को मिला है. चार दिन पहले एक पोस्‍टर जेडीयू दफ्तर में लगाया गया था. जिसमें निशांत कुमार को मुख्‍यमंत्री बनाने की गुहार लगाई गई थी. यह कहा जा रहा था कि ‘जब निशांत कुमार हैं, तो फिर किसी और पर ‘विचार’ क्‍यों करें! यह पोस्‍टर कार्यकर्ताओं की ओर से लगाया गया था. 
मगर जो पोस्‍टर आज लगा है वह खुद नीरज कुमार ने अपने आवास पर लगाया है. इस पर लिखा गया है ‘विरासत मजबूत, भविष्य दमदार – निशांत कुमार हैं तैयार’. यानी यह साफ कहा जा रहा है कि निशांत कुमार, मुख्‍यमंत्री Nitish Kumar की मजबूत नेतृत्वक विरासत के साथ नेतृत्‍व के लिए तैयार हैं. ऐसे में ये संदेश केवल कार्यकर्ताओं के लिए तो बिल्‍कुल भी नहीं है. यह संदेश कहीं न कहीं बीजेपी के लिए है.

JDU की BJP को नेतृत्वक चुनौती!

खैर, ये पोस्‍टर इसलिए महत्‍वपूर्ण हो जाता है क्‍योंकि यह पोस्‍टर किसी कार्यकर्ता की ओर से नहीं लगाया गया, और न ही इसे पार्टी दफ्तर में लगाया गया है. यह पार्टी के मुख्‍य प्रवक्‍ता Neeraj kumar की ओर से अपने आवास पर लगाया गया. इतना ही नहीं नीरज कुमार इस पोस्‍टर की विधिवित रूप से व्‍याख्‍या कर रहे थे. एक टीचर की तरह हाथ में स्टिक लेकर समझा रहे थे. इसलिए यह Poster कोई आम पोस्‍टर नहीं, यह सीधे सीधे संदेश है. इसे नेतृत्वक नजरिए से JDU की बीजेपी को चुनौती कहा जा सकता है. 

‘NI’ के जरिए साफ संदेश

नीरज कुमार ने अपने इस पोस्‍टर के जरिए यह साफ कर दिया है कि जेडीयू के पास नेतृत्‍व करने वाले नेता की दिक्‍कत नहीं है और निशांत कुमार नेतृत्‍व कर सकते हैं. हालांकि उन्‍होंने बचते बचाते यह भी कहा कि पार्टी में उनकी भूमिका क्‍या होगी यह आगे तय होगा. मगर उन्‍होंने पोस्‍टर के डिजाइन से बहुत कुछ कह डाला है. इतना ही नहीं उन्‍होंने ये संदेश अपने कार्यकर्ताओं तक पहुंचा दिया है. उन्‍होंने अंग्रेजी के अल्‍फाबेट में ‘NI’ को कैपिटल लेटर में लिखकर निशांत और नीतीश का नाम लिखा है. इसे बड़े संकेत और संदेश के रूप में देखा जा रहा है. नीरज कुमार ने यह साफ कर दिया है कि निशांत के पास न सिर्फ नीतीश कुमार की नेतृत्वक की ‘मजबूत विरासत’ है बल्कि उनके पास ‘NI’ यानी नीतीश कुमार का DNA भी है.

इसलिए मायने रखते हैं ये संदेश

बिहार की सियासत इन दिनों शिफ्टिंग मोड में चल रही है. सत्‍ता में पावर का स्‍थानांतरण होने वाला है. इस ‘पावर शिफ्टिंग’ का सबसे ज्‍यादा असर जेडीयू पर पड़ने वाला है. वजह साफ है, नीतीश कुमार अब बिहार में नहीं रहेंगे. इतना ही नहीं, वह बिहार के मुख्‍यमंत्री भी नहीं रहेंगे. ऐसे सबसे बड़ी चिंता जेडीयू के लिए है. जेडीयू के हाथ से सत्‍ता जा रही है और नेता भी. ऐसे में जेडीयू को एक तरफ नए नेतृत्‍व की तलाश है वहीं, उसे एक ऐसा चेहरा भी चाहिए जिसे पार्टी के तमाम कार्यकर्ता दिल से स्‍वीकार करें. ऐसे में ये माना जा रहा है कि जेडीयू अपनी दोनों समस्‍याओं के समाधान एक साथ करना चाहती है. लिहाजा वो निशांत कुमार के नाम को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है. साथ ही बीजेपी पर दबाव बनाने की भी. फिलहाल निशांत के लिए जमीन तैयार की जा रही है. अब देखने वाली बात ये होगी कि जेडीयू निशांत को आधार बनाकर सत्‍ता पर कांट्रोल का दावा कब पेश करती है. फिलहाल ‘जय निशांत, तय निशांत‘ जैसे नारे सुनाई देने लगे हैं.

Also Read : कन्‍फ्यूजन खत्म? बिहार का अगला CM तय…! इस नाम पर लगी मुहर, 15 को शपथ तैयारी

The post Bihar Politics : पोस्‍टर या चुनौती? JDU ने BJP को बताया हमारे पास ‘NI’शांत, समझिए हर शब्‍द के नेतृत्वक मायने appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top