Hot News

Mahindra ने बढ़ाई Thar की कीमत, जानिए कौन सा वेरिएंट कितना हुआ महंगा

Mahindra ने हिंदुस्तान में अपनी पॉपुलर लाइफस्टाइल SUV Thar की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. नई कीमत के तहत Thar अब ₹43,500 तक महंगी हो गई है. हालांकि, एंट्री-लेवल वेरिएंट AXT 2WD 1.5 डीजल मैनुअल की कीमत ₹9.99 लाख (एक्स-शोरूम) पर ही बरकरार रखी गई है.

किस वेरिएंट पर कितनी बढ़ी कीमत?

इस बार सबसे ज्यादा कीमत बढ़ोतरी LXT 4WD 2.2 डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट में हुई है, जो ₹43,500 महंगा हो गया है. इसके अलावा, LXT 4WD 2.0 पेट्रोल ऑटोमैटिक की कीमत ₹41,500 बढ़ी है.

अन्य वेरिएंट्स में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है. LXT 4WD 2.2 डीजल मैनुअल ₹39,500 और LXT 4WD 2.0 पेट्रोल मैनुअल अब ₹37,500 महंगे हो गए हैं. LXT 2WD 1.5 डीजल MT और LXT 4WD 2.0 पेट्रोल MT में ₹30,500 की बराबर बढ़ोतरी हुई है.

इस बढ़ोतरी को लेकर Mahindra ने पहले ही हिंट दे दिया था, कि SUV की कीमतों में 2.5% तक की बढ़ोतरी हो सकती है. इससे पहले जनवरी में भी Thar की कीमतों में ₹20,000 तक की बढ़ोतरी की गई थी.

इंजन और फीचर्स

Mahindra Thar अपने दमदार लुक और ऑफ-रोडिंग कैपेसिटी के लिए जानी जाती है. इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 1.5-लीटर और 2.2-लीटर डीजल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं. यह SUV मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन में आती है.

इसके अलावा, इसमें RWD (रियर व्हील ड्राइव) और 4×4 ड्राइवट्रेन का ऑप्शन भी दिया गया है, जो इसे ऑफ-रोडिंग के लिए और भी खास बनाता है.

जल्द आ सकता है नया फेसलिफ्ट मॉडल

Mahindra Thar का फेसलिफ्ट वर्जन भी जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है. टेस्टिंग के दौरान देखे गए मॉडल्स से संकेत मिलते हैं, कि इसमें Thar Roxx से इंस्पायर्ड नया हेडलाइट और ग्रिल डिजाइन मिल सकता है. हालांकि, बाकी डिजाइन काफी हद तक पहले जैसा ही रह सकता है.

उम्मीद है कि नए मॉडल में कुछ मैकेनिकल बदलाव भी देखने को मिले, लेकिन इंजन ऑप्शन्स पहले जैसे ही हो सकते हैं.

यह भी पढें: ब्लैक कार खरीदने का सोच रहे हैं? पहले जान लें इसके 5 बड़े नुकसान और सिर्फ 2 फायदे

The post Mahindra ने बढ़ाई Thar की कीमत, जानिए कौन सा वेरिएंट कितना हुआ महंगा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top