Nitish Cabinet Meeting: बिहार की नेतृत्व में मंगलवार का दिन बेहद अहम माना जा रहा है. बीते 20 साल से मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार आज अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. वे अब राज्यसभा सांसद बन चुके हैं. इससे पहले उन्होंने अपनी अंतिम कैबिनेट बैठक बुलाई. बैठक में सभी मंत्रियों ने नीतीश को धन्यवाद सौंपा. कैबिनेट को भंग करने की सिफारिश की गई है. इसकी सूचना वो दोपहर 3.15 में राज्यपाल से मिलकर देंगे.
सीएम हाउस में सुबह से गहमागहमी
सुबह-सुबह जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और मंत्री विजय चौधरी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे. इसके बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी सीएम हाउस पहुंचे. करीब 30 मिनट चली अहम बैठक के बाद नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी साथ में एक ही गाड़ी से बाहर निकले.
अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण
सीएम हाउस से निकलने के बाद नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी ने अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद मुख्यमंत्री कैबिनेट बैठक के लिए रवाना हुए.
दोपहर 3 बजे नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा
दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजभवन पहुंचकर राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं. इसके साथ ही मौजूदा प्रशासन का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा. नीतीश कुमार ने 20 नवंबर 2025 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, और 14 अप्रैल को इस्तीफे के साथ उनका यह कार्यकाल 145 दिनों का रहेगा. यह उनका दूसरा सबसे छोटा कार्यकाल माना जा रहा है.
शाम 4 बजे NDA की बैठक में तय होगा नया मुख्यमंत्री
इस्तीफे के बाद शाम 4 बजे एनडीए विधायक दल की संयुक्त बैठक होगी. इसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी. इस बैठक में बीजेपी की ओर से पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे, जिनकी निगरानी में मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला लिया जाएगा.
Also Read: फ्रंट सीट पर विजय, बैक सीट पर नीतीश और सम्राट, तीनों एक ही गाड़ी से सीएम हाउस से निकले बाहर
The post नीतीश प्रशासन की आखिरी बैठक खत्म, कैबिनेट भंग करने की सिफारिश, 3 बजे इस्तीफा दे सकते हैं सीएम appeared first on Naya Vichar.

