आज के समय में हमारा स्मार्टफोन सिर्फ कॉल या चैट का जरिया नहीं रहा. पैसे से लेकर मैप्स और कैमरा तक सब कुछ इसमें है. लेकिन इसी फोन में एक ऐसा फीचर भी है जो काफी काम का होने के बावजूद लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. हम बात कर रहे हैं Emergency SOS कॉन्टैक्ट फीचर की.
इसकी मदद से आप किसी भी इमरजेंसी या मुश्किल हालात में बहुत जल्दी अपने परिवार या करीबियों तक अलर्ट पहुंचा सकते हैं. हैरानी की बात ये है कि बहुत से लोग इसके बारे में जानते ही नहीं, और जो जानते हैं उन्हें इसे सेटअप करने का तरीका पता नहीं होता. आइए आपको आसान तरीके से बताते हैं कि Android और iPhone दोनों में आप Emergency SOS कॉन्टैक्ट कैसे सेट कर सकते हैं.
Android में इमरजेंसी कॉन्टैक्ट कैसे सेव करें?
- सबसे पहले फोन की Settings में जाएं.
- फिर Safety & Emergency वाले सेक्शन को खोलें.
- अब Emergency Contacts पर टैप करके अपने परिवार या किसी भरोसेमंद व्यक्ति का नंबर जोड़ दें.
खास बात ये है कि कई Android फोन में SOS फीचर भी होता है. जैसे पावर बटन को कई बार दबाने पर इमरजेंसी कॉल या अलर्ट चला जाता है. कुछ फोन, जैसे Xiaomi और Samsung, में तो और भी एडवांस फीचर्स मिलते हैं. जैसे आपकी लोकेशन अपने आप शेयर होना और इमरजेंसी मैसेज भेजना.
iPhone में Emergency SOS कैसे सेव करें?
iPhone में Emergency SOS फीचर Health ऐप के साथ पहले से ही दिया होता है. इसे एक्टिव करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-
- सबसे पहले Health ऐप खोलें.
- फिर अपने Profile पर क्लिक करें.
- इसके बाद Medical ID को चुनें.
- अब Edit पर टैप करें और नीचे स्क्रॉल करके Emergency Contacts तक जाएं.
- यहां अपने कॉन्टैक्ट्स जोड़ें और उनके साथ अपना रिश्ता (relationship) भी सेलेक्ट करें.
Apple का Emergency SOS फीचर वाकई काफी काम का है. अगर आप इसे सेट कर लेते हैं, तो इमरजेंसी के समय सिर्फ पावर बटन को लंबे समय तक दबाकर या एक खास बटन कॉम्बिनेशन से इसे तुरंत एक्टिव किया जा सकता है.
इसके बाद फोन सीधे इमरजेंसी सर्विस से कनेक्ट कर देता है. आपके चुने हुए कॉन्टैक्ट्स को अलर्ट भेजता है और आपकी लोकेशन भी लाइव शेयर करता है, ताकि लोग आपको जल्दी ट्रेस कर सकें. कुछ डिवाइस तो तेज अलार्म भी बजाते हैं, जिससे आसपास के लोगों का ध्यान तुरंत आपकी तरफ आ जाए.
यह भी पढ़ें: रोज, हफ्ते या महीने में? कब करना चाहिए अपने फोन को रीस्टार्ट, जानें फायदे
The post फोन का ये फीचर आपके परिवार तक तुरंत पहुंचा सकता है मदद का अलर्ट, जानें इसके बारे में appeared first on Naya Vichar.

