Hot News

SRH vs RR मैच के बाद बदलाव, वैभव सूर्यवंशी से छिन गई ऑरेंज कैप

IPL 2026 Orange and Purple Cap: आईपीएल 2026 के रोमांचक सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल और टॉप क्रिकेटर्स की लिस्ट में अहम बदलाव देखने को मिले हैं. इस मैच के खत्म होते ही सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज की ऑरेंज कैप राजस्थान के एक स्टार से छिन गई है. अब यह कैप हैदराबाद के एक शानदार बल्लेबाज के पास आ गई है. वहीं सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज की पर्पल कैप अभी भी गुजरात टाइटंस के पास सुरक्षित है. 

वैभव सूर्यवंशी का छूटा ताज

राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी इस मैच से पहले तक ऑरेंज कैप की लिस्ट में सबसे ऊपर बैठे थे. उन्होंने चार मैचों में 200 रन बना लिए थे और उनका स्ट्राइक रेट 263.16 का था. लेकिन अपने पांचवें मैच में वह बिना कोई रन बनाए आउट हो गए. अपना खाता नहीं खोल पाने के कारण वह ऑरेंज कैप को अपने पास नहीं रख पाए. अब वैभव सबसे ज्यादा रन बनाने वालो की लिस्ट में पहले स्थान से खिसक कर तीसरे नंबर पर आ गए हैं.

हेनरिक क्लासेन बने नए रन मशीन

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने राजस्थान के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी की. इसके साथ ही उन्होंने ऑरेंज कैप पर अपना कब्जा जमा लिया है. क्लासेन अब तक 5 पारियों में 224 रन बना चुके हैं. उनका औसत 44.80 और स्ट्राइक रेट 142.68 का रहा है. लिस्ट में दूसरे नंबर पर ईशान किशन हैं. ईशान ने 5 मैचों में 190.18 के स्ट्राइक रेट से 213 रन अपने नाम किए हैं. आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार 4 मैच में 195 रन बनाकर चौथे नंबर पर हैं. वहीं यशस्वी जायसवाल 5 मैच में 184 रन के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद हैं.

IPL 2026 ऑरेंज कैप लिस्ट (21वें मैच तक)

खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट
हेनरिक क्लासेन 5 5 224 44.80 142.68
ईशान किशन 5 5 213 42.60 190.18
वैभव सूर्यवंशी 5 5 200 40.00 263.16
रजत पाटीदार 4 4 195 65.00 214.29
यशस्वी जायसवाल 5 5 184 61.33 157.26

प्रसिद्ध कृष्णा के पास है पर्पल कैप

गेंदबाजों की बात करें तो गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा का जलवा कायम है. वह पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं. प्रसिद्ध ने केवल 4 मैच स्पोर्ट्से हैं और शानदार गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 10 विकेट चटकाए हैं. उनका औसत 15.20 का रहा है. उन्होंने इस सीजन में एक बार 4 विकेट लेने का कारनामा भी किया है और वह इस टूर्नामेंट के नंबर वन गेंदबाज बने हुए हैं.

IPL 2026 में अबतक टॉप 5 गेंदबाज

प्रसिद्ध कृष्णा के बाद राजस्थान रॉयल्स के रवि बिश्नोई दूसरे नंबर पर मौजूद हैं. रवि ने 5 मैचों में 16.56 के औसत से 9 विकेट हासिल किए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज 4 मैच में 8 विकेट लेकर तीसरे पायदान पर हैं. जोफरा आर्चर ने भी 5 मैचों में कमाल का प्रदर्शन किया है. वह 7 विकेट लेकर लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रिंस यादव ने 4 मैचों में 6 विकेट हासिल किए हैं और उनका औसत 22.00 का है. वह पर्पल कैप की टॉप 5 लिस्ट का अहम हिस्सा हैं.

IPL 2026 ऑरेंज कैप लिस्ट (21वें मैच तक)

खिलाड़ी मैच विकेट औसत 4 विकेट
प्रसिद्ध कृष्णा 4 10 15.20 1
रवि बिश्नोई 5 9 16.56 1
अंशुल कंबोज 4 8 19.63 0
जोफरा आर्चर 5 7 20.57 0
प्रिंस यादव 4 6 22.00 0

ये भी पढ़ें-

प्रफुल्ल हिंगे का ड्रीम डेब्यू: पिछले साल ही लिख दिया था लूंगा 4 विकेट, सच हुई बात

CSK vs KKR: क्या चेन्नई में बारिश बिगाड़ेगी मैच का मजा? जानें मौसम का हाल

The post SRH vs RR मैच के बाद बदलाव, वैभव सूर्यवंशी से छिन गई ऑरेंज कैप appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top