Hot News

मृत्यु से पहले गौ दान क्यों है जरूरी? क्या सच में मोक्ष का द्वार खोलता है गौ दान

Gau Daan Ka Mahatva: हिंदू धर्म में गाय को माता कहा जाता हैं, इसके साथ ही गौ दान को महादान की श्रेणी में माना गया है. गरुड़ पुराण के अनुसार अगर मृत्यु से पहले इंसान गाय का दान करता है, तो यमलोक की यातनाएं नहीं सहनी पड़ती, जो व्यक्ति जीवन में गौ दान करता है. वह गाय की पूंछ पकड़कर वैतरणी नदी को आसानी से पार कर लेता है. मृत्यु के अंतिम समय में गौ दान किया जाता है, ‘गौ दान’ नरक की यातनाओं से मुक्ति दिलाकर बैकुंठ धाम का मार्ग खोलता है.

मृत्यु के अंतिम समय में गौ दान का महत्व

आध्यात्मिक गुरु एवं ज्योतिषाचार्य श्रीपति त्रिपाठी ने बताया कि जीवन के अंतिम समय में यदि व्यक्ति श्रद्धा से गौ दान करता है, तो उसे यमलोक की कठोर यातनाओं से राहत मिलती है. यह दान केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि आत्मा की शांति और मोक्ष की दिशा में एक महत्वपूर्ण साधन माना जाता है. शास्त्रों में कहा गया है कि गौ माता में समस्त देवी-देवताओं का वास होता है, इसलिए उनका दान करने से अनेक जन्मों के पापों का नाश होता है और व्यक्ति को  33 कोटि देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

मृत्यु के बाद आत्मा को करना पड़ता है वैतरणी पार

मृत्यु के बाद आत्मा को वैतरणी नदी को पार करना पड़ता है, जिसका वर्णन अत्यंत भयावह रूप में किया गया है. यह नदी रक्त, मवाद और भयानक जीवों से भरी होती है, जिसे पार करना सामान्य आत्मा के लिए कठिन होता है, लेकिन जो व्यक्ति जीवन में गौ दान करता है, उसे इस कठिन मार्ग में विशेष सहायता प्राप्त होती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसी आत्मा गाय की पूंछ पकड़कर इस नदी को सहजता से पार कर लेती है, जिससे उसे कष्टों का सामना नहीं करना पड़ता हैं.

गौ दान से 33 कोटि देवी-देवताओं का मिलता हैं आशीर्वाद

मृत्यु से पहले किया गया गौ दान आत्मा को नरक के दुखों से मुक्ति दिलाने और दिव्य लोक की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करता है, इसे मोक्ष की ओर ले जाने वाला एक महत्वपूर्ण धार्मिक कर्म माना गया है. इसके साथ ही, यह भी विश्वास है कि गौ दान करने से 33 कोटि देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और मां लक्ष्मी की कृपा पूरे परिवार पर बनी रहती है,  इससे जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग खुलता है, जिससे व्यक्ति का जीवन और परलोक दोनों सफल माने जाते हैं.

​शास्त्रों से प्रमाण …

​गौ दान की महिमा को स्पष्ट करने के लिए शास्त्रों का वचन है-
वैतरणी पार करने के लिए..

​धेनुके त्वं प्रदीक्षास्व यमद्वारे महापथः।
वैतरण्या महाघोरात् तारयस्व नमोऽस्तु ते॥

​अर्थ: हे माता! यमराज के द्वार पर जो महाभयानक वैतरणी नदी है, उससे आप मेरी रक्षा करें और मुझे पार उतारें। आपको मेरा नमस्कार है।

​गौ की दिव्यता पर यह श्लोक मिलता है..

​गावो विश्वस्य मातरः।

​अर्थात गाय विश्व की माता है, इसकी सेवा और दान से संपूर्ण जगत की तृप्ति होती है.

​दान के फल पर..

​सर्वकामदुघा धेनुः सर्वपापप्रणाशिनी।
नयते स्वर्गलोकं सा दानशीलं न संशयः॥

अर्थ: सभी इच्छाओं को पूर्ण करने वाली और समस्त पापों का नाश करने वाली गाय, दान करने वाले व्यक्ति को निस्संदेह स्वर्गलोक ले जाती है.

आध्यात्मिक दृष्टि से, ‘मोक्ष’ का अर्थ है आसक्तियों का त्याग. दान करना इस बात का प्रतीक है कि व्यक्ति सांसारिक मोह छोड़ रहा है। जब मनुष्य पूर्ण श्रद्धा और निष्काम भाव से दान करता है, तो यह समर्पण उसके भीतर शुद्धि लाता है, जो अंततः मोक्ष का आधार बनती है.

अतः गौ दान को एक ऐसी ‘नौका’ माना गया है जो संसार रूपी सागर से पार उतारने में सहायक होती है.

Also Read: अक्षय तृतीया पर शुक्र ग्रह करेंगे गोचर, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

The post मृत्यु से पहले गौ दान क्यों है जरूरी? क्या सच में मोक्ष का द्वार खोलता है गौ दान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top