Jammu and Kashmir: एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक बस के खाई में गिर गई. इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करावाया गया है.
News Alert ! Seven dead, several injured as passenger bus rolls down into gorge in J-K’s Udhampur district: Officials. pic.twitter.com/dKmdyLsxVS
— Press Trust of India (@PTI_News) April 20, 2026
स्थानीय लोगों के मुताबिक, रामनगर इलाके के कागोर्ट गांव के पास बस चालक ने नियंत्रण खो दिया. इसके बाद बस सड़क पर फिसलकर पलट गई. बताया जा रहा है कि बस एक दूरदराज गांव से उधमपुर जा रही थी. बस तेज रफ्तार में थी, जो हादसे की बड़ी वजह बनी.
गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट करने की तैयारी : जितेंद्र सिंह
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उधमपुर के डीसी मिंगा शेरपा से अभी बात हुई है. रामनगर से उधमपुर जा रही एक बस कनोते गांव के पास हादसे का शिकार हो गई, जिसमें भारी नुकसान की आशंका है. घटना के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है और हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट करने की तैयारी भी चल रही है. प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और स्थानीय टीम भी मौके पर सक्रिय है.
Just now spoke to DC Udhampur, Sh Minga Sherpa after learning about a tragic road accident, less than an hour ago, at village Kanote, involving a public transport bus on way from Ramnagar to Udhampur .
The rescue operation has been immediately undertaken. Heavy casualties…
— Dr Jitendra Singh (@DrJitendraSingh) April 20, 2026
उधमपुर से लोकसभा सांसद होने के नाते जितेंद्र सिंह पूरी स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं और राहत कार्यों की जानकारी ले रहे हैं.
The post Jammu and Kashmir: उधमपुर हाईवे पर बस पलटी, 7 की मौत, कई घायल appeared first on Naya Vichar.

