गुवा से संदीप की रिपोर्ट
West Singhbhum News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के गुवा क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 4:00 बजे से 12 गांव के मुंडा-मानकी के बैनर तले लगभग 100 ग्रामीणों ने जोरदार आंदोलन शुरू कर दिया. आंदोलनकारियों ने सेल के साइज स्क्रीन क्षेत्र, जीरो प्वाइंट और लोडिंग प्वाइंट के मुख्य मार्ग को पूरी तरह सील कर दिया, जिससे पूरे खदान क्षेत्र का आवागमन बाधित हो गया.
बसें भी रोकी गईं
आंदोलन का असर इतना व्यापक रहा कि पहली पाली में खदान जाने वाली बसों को भी पूरी तरह रोक दिया गया. इससे उत्पादन और डिस्पैच पर सीधा असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है.
रोजगार देने की मांग पर सड़क पर उतरे ग्रामीण
आंदोलनकारियों को समझाने की कोशिश की
मौके पर तैनात सीआईएसएफ और झारखंड पुलिस बल के जवानों ने आंदोलनकारियों को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे और रास्ता खोलने से इनकार कर दिया.
प्रबंधन ने समझाने की कोशिश की
स्थिति को संभालने के लिए सेल प्रबंधन की ओर से एचआर महाप्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह, डीजीएम सीएसआर अनिल कुमार और अमित तिर्की मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों के साथ वार्ता की. प्रबंधन ने हर महीने मुंडा-मानकी संघ के साथ बैठक कर हर गांव से 2-3 लोगों को रोजगार देने का प्रस्ताव रखा. हालांकि, आंदोलनकारी इस प्रस्ताव से संतुष्ट नहीं हुए.
500 रोजगार पर अड़े ग्रामीण
आंदोलनकारियों का स्पष्ट कहना है कि जब तक 500 बेरोजगारों को रोजगार देने का लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. वार्ता विफल होने के बाद भी आंदोलन जारी है, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है और खदान का कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो रहा है.
यह भी पढ़ें: संकट में रांची का HEC: वेतन बकाया और नए वर्क ऑर्डर न मिलने से बिगड़े हालात, बड़े अधिकारियों ने भी छोड़ा साथ
यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट की चेतावनी: सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन न मिली तो रूकेगा नगर विकास सचिव का वेतन
The post पश्चिमी सिंहभूम के गुवा में रोजगार की मांग पर आंदोलन, खदान क्षेत्र पूरी तरह ठप appeared first on Naya Vichar.

