Hot News

शुभेंदु अधिकारी की कुंडली विश्लेषण: ग्रह योग, राजनीतिक सफलता और भविष्य की संभावनाएं

Suvendu Adhikari kundli Analysis: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बढ़त के पीछे जिन नेताओं की अहम भूमिका मानी जा रही है, उनमें शुभेंदु अधिकारी प्रमुख हैं. उन्हें इस सफलता का मुख्य चेहरा कहा जा सकता है. कभी तृणमूल कांग्रेस के मजबूत नेता रहे अधिकारी अब बीजेपी के प्रभावशाली नेता बन चुके हैं. उनकी आक्रामक रणनीति, मजबूत जमीनी पकड़ और संगठन क्षमता ने बंगाल की नेतृत्व में बड़ा बदलाव लाकर बीजेपी को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानें क्या कहती है शुभेंदु अधिकारी की कुंडली

शुभेंदु अधिकारी की ऐसी है कुंडली

शुभेंदु अधिकारी का जन्म 15 दिसंबर 1970 को दोपहर 12:00 बजे कोलकाता में हुआ माना गया है. इनका जन्म पुनर्वसु नक्षत्र (तृतीय चरण), मंगलवार के दिन ब्रह्म योग में हुआ है. मीन लग्न की कुंडली होने के कारण इनका स्वभाव संवेदनशील, आध्यात्मिक और दूरदर्शी माना जाता है. जन्म के समय गुरु महादशा का प्रभाव रहा, जो जीवन में ज्ञान, सम्मान और मार्गदर्शन की भूमिका को दर्शाता है.

ग्रह स्थिति और प्रमुख योग

कुंडली में लग्नेश गुरु नवम भाव में सूर्य के साथ स्थित है, जिससे गुरु-आदित्य योग बनता है. यह योग भाग्य, प्रतिष्ठा और उच्च पद प्राप्ति के संकेत देता है, हालांकि गुरु के अस्त होने से इसके फल में कुछ कमी आ सकती है. मंगल अष्टम भाव में शुक्र के साथ युति में है, जिससे व्यक्ति की संचार क्षमता प्रभावशाली होती है, लेकिन जीवन में विवाद और कानूनी मामलों का सामना भी करना पड़ सकता है.

चंद्रमा चौथे भाव में स्थित होकर मानसिक स्थिरता और घरेलू सुख का संकेत देता है. शनि दूसरे भाव में स्थित होकर धन संचय की क्षमता और प्रभावशाली वाणी प्रदान करता है. बुध दशम भाव में होने से करियर और कार्यक्षेत्र में बुद्धिमत्ता और रणनीतिक सोच का योगदान मिलता है.

व्यक्तित्व और जीवन पर प्रभाव

ग्रहों के प्रभाव से शुभेंदु अधिकारी का व्यक्तित्व मजबूत, आत्मसम्मानी और संतुलित दिखाई देता है. ये सामाजिक और नेतृत्वक दोनों क्षेत्रों में सक्रिय रहने वाले व्यक्ति हैं. इनके भीतर दूसरों पर अनावश्यक दबाव न बनाने की प्रवृत्ति होती है, जिससे ये नेतृत्व के लिए उपयुक्त बनते हैं.

स्वास्थ्य की दृष्टि से कुंडली संतुलित है और गंभीर समस्याओं की संभावना कम दिखाई देती है. प्रारंभिक जीवन में कुछ संघर्ष अवश्य रहते हैं, लेकिन समय के साथ परिस्थितियां अनुकूल होती जाती हैं. शिक्षा के क्षेत्र में उच्च उपलब्धि और विदेशों से जुड़ाव के भी संकेत मिलते हैं.

करियर और प्रगति

चंद्रमा और बुध के प्रभाव से करियर में निरंतर उन्नति के योग बनते हैं. 21 वर्ष की आयु के बाद से इनके जीवन में स्थिरता और प्रगति का दौर शुरू होता है. प्रारंभिक बाधाओं के बाद धीरे-धीरे सफलता मिलती है. नेतृत्वक और प्रशासनिक क्षेत्रों में इनकी पकड़ मजबूत होती है और समय के साथ प्रतिष्ठा बढ़ती है.

महादशा और वर्तमान समय

वर्तमान में शुक्र महादशा और चंद्रमा अंतर्दशा चल रही है, जो सुख, कला, भावनात्मक संतुलन और भौतिक सुख-सुविधाओं का संकेत देती है. इस अवधि में पद, प्रतिष्ठा और सामाजिक सम्मान मिलने की संभावना अधिक रहती है. यह समय नेतृत्वक रूप से भी अनुकूल माना जा सकता है.

वर्तमान ग्रह गोचर का प्रभाव

वर्तमान गोचर में शनि और मंगल मीन राशि में स्थित हैं, जिससे राजयोग तो बनता है लेकिन संघर्ष के साथ. सफलता प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है. केतु का प्रभाव सहयोगी साबित हो सकता है, विशेषकर नेतृत्वक समर्थन में.

2026 की वार्षिक कुंडली के अनुसार सूर्य मेष राशि में उच्च का होकर शक्ति प्रदान कर रहा है, जबकि गुरु मिथुन में संचार और करियर को मजबूती देगा. 14 मई तक शुक्र की स्थिति अनुकूल रहकर प्रशासनी कार्यों में प्रगति और स्थिरता प्रदान करेगी. हालांकि राहु का प्रभाव चुनौतियां दे सकता है, जिससे उच्च पद प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक रहेगा.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
15+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

The post शुभेंदु अधिकारी की कुंडली विश्लेषण: ग्रह योग, नेतृत्वक सफलता और भविष्य की संभावनाएं appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top