Hot News

हिंदी और हिंदू विरोधी लहर में बह गए स्टालिन? उदयनिधि ने सनातन को डेंगू और मलेरिया कहा था

Tamil Nadu Election Result: टीवीके प्रमुख विजय नेतृत्व में ओपनिंग पारी स्पोर्ट्सते हुए पहली बार में ही मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. दूसरी ओर 2021 में सत्ता पर काबिज डीएमके से सत्ता छिनती दिख रही है. शुरुआती रुझानों में 234 सदस्यीय विधानसभा में डीएमके+ 66, एडीएमके (ADMK)+ 63 और टीवीके 106 सीटों पर बढ़त बना चुकी है. डीएमके के टॉप नेता और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और उनके बेटे एवं उप मुख्यमंत्री उदयनिधि चेन्नई की अपनी-अपनी सीटों पर पिछड़ते नजर आ रहे हैं.

हिंदी और हिंन्दू विरोध ने स्टालिन को सत्ता से किया बाहर?

स्टालिन हिंदी और हिंदू विरोध के जरिए सत्ता में वापसी करना चाहते थे, लेकिन उनका दांव उलटा पड़ता दिख रहा है. चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री स्टालिन और उनके बेटे डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन ने हिंदी थोपने और भाषाई पहचान को प्रमुख मुद्दा बनाया. उन्होंने प्रचार में लोगों से कहा कि अगर बीजेपी सत्ता में आती है, तो हिंदी और हिंदू एजेंडे को जबरन थोपा जाएगा. उनकी पार्टी डीएमके ने हमेशा हिंदी भाषा का विरोध किया है, लेकिन इस बार डीएमके के लिए यह उलटा साबित हो गया.

उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को डेंगू-मलेरिया कहा था

सीएम स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को लेकर विवादित टिप्पणी की थी. उन्होंने सनातन धर्म को डेंगू और मलेरिया बताया था. 2 सितंबर 2023 को एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सनातन धर्म को कई सामाजिक बुराइयों के लिए जिम्मेदार ठहराया था. उन्होंने कहा था कि जिस तरह से डेंगू, मलेरिया और कोरोना को खत्म करते हैं, उसी तरह सनातन को भी समाज से बाहर करना होगा.

उदयनिधि स्टालिन का जमकर हुआ विरोध

सनातन विरोधी बयान को लेकर देशभर में उदयनिधि स्टालिन का विरोध किया गया और मामले दर्ज किए गए. हालांकि इसके बावजूद स्टालिन अपने बयान पर अडिग रहे. उन्होंने नवंबर 2023 में फिर से कहा- मैंने कुछ गलत बयान नहीं दिया. उन्होंने कहा- मैं कानून का सामना करने के लिए तैयार हूं, लेकिन अपना बयान नहीं बदलूंगा.

ये भी पढ़ें: TVK की आंधी में ढह गया DMK और AIDMK का किला, तमिलनाडु में टूटा तिलिस्म

The post हिंदी और हिंदू विरोधी लहर में बह गए स्टालिन? उदयनिधि ने सनातन को डेंगू और मलेरिया कहा था appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top