Hot News

बंगाल में डबल सेंचुरी, असम में बहुमत: पीएम मोदी ने बंगाल और असम जीत को बताया ऐतिहासिक

BJP Victory Celebrations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी हेडक्वार्टर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा- आज का दिन ऐतिहासिक है. ये जीत ऐतिहासिक है. उन्होंने BJP मुख्यालय में अपना संबोधन हिंदुस्तान माता की जय के उद्घोष के साथ शुरू किया. जीत का जश्न मनाने के लिए पीएम मोदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी पार्टी ऑफिस में मौजूदा रहे.

पीएम मोदी बोले- पश्चिम बंगाल में कमल खिला!

पीएम मोदी ने एक्स पर बंगाल की जीत पर लोगों को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा- 2026 का पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव अविस्मरणीय रहेगा. जनता की शक्ति और भाजपा की सुशासन की नेतृत्व विजयी हुई है. मैं पश्चिम बंगाल के हर व्यक्ति को नमन करता हूं. जनता ने भाजपा को एक अभूतपूर्व जनादेश दिया है, और मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हमारी पार्टी पश्चिम बंगाल की जनता के सपनों, आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी. हम एक ऐसी प्रशासन बनाएंगे जो समाज के सभी वर्गों के लोगों के लिए अवसरों और गरिमा को सुनिश्चित करे. पीएम मोदी ने आगे लिखा- पीढ़ियों से अनगिनत कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों और संघर्षों के बिना, पश्चिम बंगाल में भाजपा की यह ऐतिहासिक जीत संभव नहीं हो पाती. मैं उनमें से हर एक को नमन करता हूं साल-दर-साल, उन्होंने विपरीत परिस्थितियों का सामना किया है, जमीन पर कड़ी मेहनत की है और हमारे विकास के एजेंडे के बारे में बात की है. वे ही हमारी पार्टी की असली ताकत हैं.

असम ने BJP-NDA को अपना आशीर्वाद दिया : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने असम की जीत पर खुशी जताते हुए एक्स पर लिखा- असम ने एक बार फिर BJP-NDA को अपना आशीर्वाद दिया है! असम विधानसभा चुनावों में BJP-NDA की जीत, हमारे गठबंधन द्वारा विकास पर दिए जा रहे जोर और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों के प्रति अटूट समर्थन को दर्शाती है. मैं असम के अपने भाई-बहनों का इस जबरदस्त जनादेश के लिए धन्यवाद करता हूं. मैं उन्हें यह भी भरोसा दिलाता हूं कि हम राज्य के कायाकल्प के लिए लगातार काम करते रहेंगे.

बंगाल में बीजेपी को 55 सीटों पर मिली जीत, 149 पर आगे

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी अब तक 55 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है. जबकि 149 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं असम की बात करें तो बीजेपी को 63 सीटों पर जीत मिली है. जबकि 19 सीटों पर आगे चल रही है. असम में बीजेपी गठबंधन के 101 सीट जीतने का अनुमान लगाया जा रहा है.

The post बंगाल में डबल सेंचुरी, असम में बहुमत: पीएम मोदी ने बंगाल और असम जीत को बताया ऐतिहासिक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top