Hot News

BCCI के रूल की उड़ाई धज्जियां, हाथों में हाथ डाले खुलआम गर्लफ्रेंड के साथ घूमते दिखे अर्शदीप सिंह; VIDEO

BCCI: आईपीएल 2026 इस बार विवादों के लेकर सुर्खियों में है. वेपिंग और डगआउट में फोन इस्तेमाल के बाद बीसीसीआई ने 8 पेज की एक एडवाइजरी जारी की. जिसमें हनी ट्रैप समेत कई अन्य मुद्दों पर सख्त नियम बनाने की बात कही. इसके साथ ही टीम होटल में बाहरी लोगों के एंट्री पर बैन शामिल है. इस एडवाइजरी के बाद भी खिलाड़ियों पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है.

पंजाब किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में अर्शदीप सिंह अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ हाथों में हाथ डालकर घूमते दिखे. इस सीजन में ऐसा पहली बार नहीं है जब अर्शदीप और समरीन को एक साथ देखा गया है. यहां देखें वीडियो…

अर्शदीप को देखने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पहचान लिया. वहीं वीडियो बना रहे एक व्यक्ति कहा कि अरे यार, कोई सिक्योरिटी भी नहीं है. ऐसा ज्यादा मौके पर देखने को नहीं मिलता है. जब क्रिकेटर बिना सिक्योरिटी के बाहर निकले. ऐसे में धर्मशाला के महौल की तारीफ भी कर रहे हैं.

क्या है बीसीसीआई का नया नियम?

हालांकि, बीसीसीआई ने गर्लफ्रेंड क्लचर, फिक्सिंग रोकने के लिए एक सख्त कमद उठाया है. हाल में ही बीसीसीआई ने अपने गाइडलाइन में साफ तौर पर ये कहा कि आईपीएल में हनी ट्रैप का खतरा है. ऐसे में टीम होटल और बस में किसी भी बाहरी का प्रवेश वर्जित है. इस पर अब सख्ती से ध्यान रखा जाएगा. खिलाड़ियों और सपोर्टिंग स्टाफ को सर्तक रहने के लिए कहा गया है.

इसके अलावा कोई भी खिलाड़ी बिना टीम मैनेजर के इजाजत के होटल से बाहर भी नहीं जा पाएंगे. वहीं बीसीसीआई द्वारा जारी की गई एडवाइजरी में फैमिली और खिलाड़ियों के गर्लफ्रेंड्स से जुड़े कुछ नियम भी बनाए हैं. लेकिन नए नियम के बाद भी अर्शदीप खुल्लम खुल्ला अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहे हैं. इससे ऐसा लग रहा है कि खिलाड़ी बीसीसीआई के किसी भी सख्ती को मानने के मूड में नहीं है.

यह भी पढ़ें: BCCI नियमों की उड़ी धज्जियां? LSG डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल करता दिखा ये शख्स

The post BCCI के रूल की उड़ाई धज्जियां, हाथों में हाथ डाले खुलआम गर्लफ्रेंड के साथ घूमते दिखे अर्शदीप सिंह; VIDEO appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top