Fenugreek Seeds Water Benefits: आज के समय में अगर देखा जाए तो ज्यादातर लोग खुद को फिट और हेल्दी रखने के लिए घरेलू उपायों को अपनाना सबसे ज्याद पसंद करते हैं. इन्हीं घरेलू उपायों में से एक है सुबह उठते ही खाली पेट एक ग्लास मेथी का पानी पीना. आपको शायद यह जानकर हैरानी हो लेकिन मेथी के इन छोटे-छोटे दानों में कई ऐसे कमाल के न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो आपके शरीर को अंदर से स्ट्रॉन्ग बनाने में काफी ज्यादा मदद कर सकते हैं. मेथी के इन दानों में आपको फाइबर, आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इन सभी चीजों को आपकी सेहत के लिए हमेशा से ही काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता रहा है. अगर आप मेथी का पानी नहीं पीते हैं, तो आज की इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप इसे हर सुबह खाली पेट पीना शुरू कर देंगे. आज हम आपको 5 ऐसे फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी सेहत को मेथी का पानी पीने की वजह से होते हैं. तो चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से.
कैसे बनाएं मेथी का पानी?
मेथी के इस पानी को बनाना काफी ज्यादा आसान है. इसके लिए आपको रात को सोने से पहले एक ग्लास पानी में एक चम्मच मेथी के दानों को भिगोकर छोड़ देना है. अगली सुबह जब आप सोकर उठेंगे तो इस पानी को छानकर पी लें. आप अगर चाहें तो इन भिगोये हुए मेथी के दानों को चबा भी सकते हैं.
ये भी पढ़ें: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे खड़े होकर पानी पीने की गलती? जान लें इससे होने वाले नुकसान
डाइजेशन को बेहतर बनाने में मददगार
अगर आपको डाइजेशन से जुड़ी प्रॉब्लम्स जैसे कि गैस, कब्ज या फिर अपच की समस्या रहती है, तो आपको हर सुबह मेथी का यह पानी जरूर पीना चाहिए. इसमें फाइबर पाया जाता है जो आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को काफी हद तक बेहतर बनाने में मदद करता है. जब आप सुबह के समय इसका सेवन करते हैं तो आपका पेट हल्का महसूस करने लगता है और आपको दिनभर फ्रेशनेस का एहसास भी होताहै.
वजन कम करने में कर सकता है मदद
अगर आपका वजन बढ़ा हुआ है और आप इसे कम करना चाहते हैं, तो आपको हर सुबह जरूर एक ग्लास मेथी का पानी पीना चाहिए. यह आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसके सेवन से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है. जब आप इसका सेवन करते हैं तो आपको बार-बार भूख लगने की प्रॉब्लम से छुटकारा मिल जाता हैं. यह एक बड़ी वजह है कि कई लोग मेथी के पानी और इसके दानों को वेट लॉस डाइट में शामिल करना भी पसंद करते हैं. बता दें सिर्फ मेथी के दानों से आपका वजन कम नहीं होगा, आपकी अपनी ओवरऑल डाइट को सुधारना होगा और साथ ही एक्सरसाइज भी करना होगा.
ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने में मददगार
मेथी के इन छोटे-छोटे दानों को ब्लड शुगर लेवल्स को कंट्रोल करके रखने में भी मददगार माना जाता है. कई डायबिटीज के मरीज अपने डॉक्टर से सलाह लेने के बाद इसका सेवन करना भी शुरू कर देते हैं. इसमें मौजूद एलिमेंट्स आपके शरीर में शुगर के एब्जोर्प्शन को स्लो करने में काफी हद तक मदद कर देते हैं. लेकिन, अगर आप किसी बीमारी की दवा पहले से ले रहे हैं, तो मेथी के दानों का सेवन करने से पहले आपको डॉक्टर की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए.
ये भी पढ़ें: 30 की उम्र के बाद आपकी ये पुरानी आदतें पड़ सकती हैं भारी, आज ही अपनाएं नया लाइफस्टाइल
स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद
मेथी का यह पानी सिर्फ आपके शरीर के लिए नहीं बल्कि आपकी बालों और स्किन के लिए भी उतना ही फायदेमंद माना जाता है. इसमें जो एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं वे आपकी स्किन को हेल्दी रखने में काफी हद तक मदद कर सकते हैं. कुछ लोगों का यह भी मानना रहा है कि इसके रेगुलर सेवन से बालों की कमजोरी और उसके झड़ने की समस्या से छुटकारा भी पाया जा सकता है.
शरीर को अंदर से एक्टिव रखने में मददगार
जब आप सुबह के समय खाली पेट मेथी का पाने पीते हैं तो आपके शरीर को एनर्जी मिल सकती है. इसके अलावा सिर्फ एक ग्लास मेथी का पानी आपके शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने में मदद करता है. गर्मियों के इन दिनों में कुछ लोग इसका सेवन अपने शरीर को अंदर से ठंडा और एक्टिव रखने के लिए भी करते हैं.
ये भी पढ़ें: क्या आपका दिमाग भी हर समय रहता है परेशान? अपनाएं ये 5 आदतें, स्ट्रेस होगा कम और मन को मिलेगा सुकून
The post क्या होगा जब आप हर सुबह पीने लगेंगे मेथी का पानी? जान लें इसके 5 चौंका देने वाले फायदे appeared first on Naya Vichar.

