Hot News

SIR पर सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी-तेजस्वी को घेरा, बोले- एक आदमी भी ऐसा नहीं खड़ा कर पाए जिसका नाम वोटर लिस्ट में न हो

Samrat Choudhary On SIR: बिहार में SIR को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने SIR की प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर विपक्ष के सवालों का जवाब दिया. सम्राट ने कहा कि बिहार में 2025 में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR हुआ. इससे पहले 2003 में भी यह प्रक्रिया पूरी की गई थी. उस समय करीब 4.96 करोड़ मतदाता थे.

BLO ने घर-घर जाकर किया सत्यापन

सम्राट चौधरी ने कहा कि SIR के दौरान BLO ने घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया. इसके बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी हुई. लोगों को दावे और आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया गया.

उन्होंने कहा कि 2025 की प्रक्रिया में करीब 7.42 करोड़ मतदाता आइडेंटिफाई किए गए. सम्राट के अनुसार, जांच के दौरान 22 लाख मृतक मतदाता मिले. करीब 36 लाख लोग एक जगह से दूसरी जगह जा चुके थे. वहीं, करीब 7 लाख लोगों के नाम दो जगह मतदाता सूची में पाए गए.

‘विपक्ष एक भी ऐसा व्यक्ति नहीं खड़ा कर पाया’

SIR पर विपक्ष के सवालों को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि विपक्ष एक भी ऐसा व्यक्ति सामने नहीं ला पाया, जो बिहार का रहने वाला हो और उसका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं किया गया हो.

उन्होंने राहुल गांधी की ओर से उठाए गए कई मामलों का भी जिक्र किया. इनमें राजू देवी, नवादा के सुबोध कुमार, औरंगाबाद के अमन, लालमुनि देवी, पूनम कुमारी और बछिया देवी के नाम शामिल हैं. सम्राट ने कहा कि इन मामलों में प्रशासन की ओर से संबंधित लोगों को बुलाया गया और पूरी जानकारी दी गई.

राहुल-तेजस्वी पर ‘टूरिज्म’ वाला तंज

मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय जनता दल के युवराज तेजस्वी और कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी टूरिज्म करने के लिए बिहार में घूमते रहते हैं.” सम्राट ने कहा कि विपक्ष के नेता चाहे देश के हों या बिहार के, वे तथ्यों के साथ सामने नहीं आते.

सीएम बोले- कांग्रेस का मतलब एक परिवार से है

सम्राट चौधरी ने कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मतलब पंडित नेहरू से है. नेहरू देश के प्रधानमंत्री बने. इसके बाद इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री बनीं. उन्होंने सोनिया गांधी को लेकर भी टिप्पणी की. सम्राट ने कहा कि ये लोग सत्ता का लाभ लेने वाले लोग हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि देश के आर्थिक संकट और गरीबी के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है.

मुख्यमंत्री ने कहा, अगर इस देश में कोई एक परिवार दोषी है तो वह राहुल गांधी का परिवार है. इनको बोलने का कोई अधिकार नहीं है.

गरीब परिवार का व्यक्ति PM बना तो इनके पेट में पीड़ा- सम्राट चौधरी

सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि एक गरीब परिवार से आने वाला व्यक्ति प्रधानमंत्री बना तो कुछ लोगों को परेशानी होने लगी.

उन्होंने कहा कि बिहार और देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से विकास कर रहा है. सम्राट ने दावा किया कि आजादी के बाद बिहार में 50 लाख लोगों को भी पक्का मकान नहीं मिला था. अब उन्हें पक्का मकान मिल चुका है.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

तीनों CEC की बैठक का भी किया जिक्र

SIR को लेकर चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों के बीच सम्राट चौधरी ने तीनों मुख्य चुनाव आयुक्तों की बैठक का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि तीनों CEC ने बैठक कर स्पष्ट किया कि आयोग के फैसले संयुक्त रूप से लिए जाते हैं.

सम्राट ने कहा कि अब सबकुछ स्पष्ट हो गया है. उन्होंने कहा कि अगर किसी को चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाना है तो उसके पास तथ्य और दस्तावेज होने चाहिए.

सीएम ने कहा- चुनाव में गड़बड़ी हुई या नहीं, कोर्ट तय करेगा

तेजस्वी यादव की ओर से चुनाव रद्द करने की मांग के सवाल पर सम्राट ने कहा कि चुनाव आयोग ने अपना पक्ष स्पष्ट कर दिया है. उन्होंने कहा कि किसी पार्टी ने मुद्दा उठाया तो आयोग ने सभी से संवाद किया.

सम्राट ने कहा कि अगर चुनाव में गड़बड़ी का कोई साक्ष्य है तो उसे सामने लाना चाहिए. उन्होंने कहा कि न्यायालय भी मौजूद है और अब चुनाव में गड़बड़ी हुई या नहीं, यह तय करने का अधिकार न्यायालय के पास है.

छेड़छाड़ के सवाल पर सीएम बोले- अभी SIR पर बात कर रहा हूं

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब मुख्यमंत्री से लड़कियों से छेड़छाड़ से जुड़े सवाल पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी तो SIR पर बात कर रहा हूं.

INDIA गठबंधन की बैठक पर भी कसा तंज

30 सितंबर को दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक के सवाल पर भी सम्राट चौधरी ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कितनी बैठक हो गई, क्या ही हुआ. अब बचा कौन है इस गठबंधन में?

Also Read: बिहार के सभी प्रशासनी स्कूलों में अगले साल से अनिवार्य होगा यह विषय, 2-3 स्कूलों पर होगा एक इंस्ट्रक्टर

The post SIR पर सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी-तेजस्वी को घेरा, बोले- एक आदमी भी ऐसा नहीं खड़ा कर पाए जिसका नाम वोटर लिस्ट में न हो appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top