गर्मियों के मौसम में AC अब कई घरों की जरूरत बन चुका है. तेज गर्मी और उमस में ठंडा कमरा न सिर्फ आराम देता है, बल्कि रात में अच्छी नींद लेने में भी मदद करता है. यही वजह है कि कई लोग रातभर AC चलाकर सोते हैं. हालांकि, लगातार कई घंटों तक AC चलाना हमेशा सही नहीं माना जाता. इससे बिजली का बिल बढ़ सकता है और कई बार रात में कमरा जरूरत से ज्यादा ठंडा भी हो जाता है. ऐसे में AC में मिलने वाला Sleep Mode फीचर काफी काम आ सकता है. यह न सिर्फ कमरे का तापमान बैलेंस रखता है, बल्कि आरामदायक नींद और बिजली बचत में भी मदद करता है.
क्या होता है AC का Sleep Mode?
Sleep Mode एक खास फीचर है, जो आजकल कई मॉडर्न ACs में दिया जाता है. अलग-अलग कंपनियों और मॉडल्स में इसका काम करने का तरीका थोड़ा अलग हो सकता है. कुछ ACs में Sleep Mode केवल टाइमर की तरह काम करता है और तय समय के बाद AC अपने आप बंद हो जाता है. वहीं एडवांस्ड मॉडल्स में यह फीचर धीरे-धीरे कमरे का टेंपरेचर बढ़ाता है, ताकि रात के दौरान कमरा जरूरत से ज्यादा ठंडा न हो.
यानी अगर आपने सोते समय AC को बहुत कम टेंपरेचर पर सेट किया है, तो Sleep Mode एक्टिव होने के बाद AC धीरे-धीरे टेंपरेचर बढ़ाता रहता है. इससे ज्यादा ठंड महसूस नहीं होती और नींद भी ज्यादा आरामदायक रहती है.
कम करता है आवाज भी
कई एसी Sleep Mode में फैन की स्पीड भी कम कर देते हैं. इससे AC का शोर कम हो जाता है और कमरे में ज्यादा शांत माहौल मिलता है, जिससे बेहतर नींद लेने में मदद मिलती है.
कुछ मॉडल्स में यूजर्स Sleep Mode को टाइमर के साथ भी इस्तेमाल कर सकते हैं, ताकि AC रात में एक तय समय के बाद अपने आप बंद हो जाए.
बिजली बचाने में भी मददगार
Sleep Mode सिर्फ आरामदायक नींद ही नहीं देता, बल्कि बिजली की बचत करने में भी मदद कर सकता है. नॉर्मल कूलिंग मोड में AC पूरी रात एक ही टेंपरेचर बनाए रखने की कोशिश करता है, जिससे बिजली की खपत ज्यादा होती है. वहीं Sleep Mode में AC धीरे-धीरे कूलिंग कम करता है और फैन स्पीड भी घटा देता है. इससे AC पर लोड कम पड़ता है और बिजली की खपत कम हो सकती है.
अगर आप गर्मियों में पूरी रात AC चलाते हैं, तो Sleep Mode का इस्तेमाल आपके लिए आराम और बिजली बचत दोनों के लिहाज से फायदेमंद साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें: कई लोग AC रिमोट के इस बटन को करते हैं नजरअंदाज, जबकि यही बचाता है बिजली बिल
The post पूरी रात AC चलाते हैं? पहले जान लें Sleep Mode के ये बड़े फायदे appeared first on Naya Vichar.

