मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार को लेकर ऐसी समाचारें सामने आई हैं, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है. मौनी और सूरज ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. इतना ही नहीं मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सूरज के साथ वाली तस्वीरें भी हटा दी हैं. इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के अलग होने की अटकलें तेज हो गई हैं.
इंस्टाग्राम एक्टिविटी ने बढ़ाई तलाक की अफवाहें
मौनी रॉय और सूरज नांबियार लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी के बंधन में बंधे थे. अब अचानक इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो करना और तस्वीरें हटाना लोगों को कई सवाल सोचने पर मजबूर कर रहा है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स पूछ रहे हैं कि क्या दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है? कुछ लोगों ने तो यहां तक पूछ लिया कि क्या दोनों तलाक लेने वाले हैं. हालांकि अब तक मौनी या सूरज की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. ऐसे में दोनों के रिश्ते को लेकर फिलहाल सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं.


सूरज के लेटेस्ट पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट्स

साल 2022 में हुई थी डेस्टिनेशन वेडिंग
मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने जनवरी 2022 में गोवा में शानदार डेस्टिनेशन वेडिंग की थी. दोनों की शादी मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी. शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे. मौनी और सूरज की मुलाकात साल 2019 में दुबई में न्यू ईयर पार्टी के दौरान हुई थी. इसके बाद दोनों ने करीब तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी करने का फैसला लिया. सूरज दुबई के बिजनेसमैन और इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं. वहीं मौनी रॉय टीवी इंडस्ट्री, फिल्मों और वेब सीरीज में लगातार काम कर रही हैं.
मौनी रॉय इस फिल्म में आएंगी नजर
मौनी रॉय जल्द ही है जवानी तो इश्क होना है में नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े दिखाई देंगे. फिल्म का निर्देशन डेविड धवन कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- मलयालम ‘दृश्यम 3’ से पूरी तरह अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, क्लाइमैक्स होगा सरप्राइजिंग
The post तस्वीरें डिलीट, इंस्टाग्राम पर अनफॉलो… क्या मौनी रॉय और सूरज नांबियार के रिश्ते में आई दरार? appeared first on Naya Vichar.

