Hot News

फ्लॉप होने के कगार पर पहुंची Ek Din, राजा शिवाजी, दादी की शादी, पैट्रियट ने कमा लिए इतने करोड़

राजा शिवाजी, पैट्रियट, दादी की शादी और एक दिन जैसी अलग-अलग भाषाओं की फिल्में इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं. वीकेंड के दौरान ज्यादातर फिल्मों की कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिला था, लेकिन सोमवार आते ही बॉक्स ऑफिस की रफ्तार धीमी पड़ गई. रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी ने सबसे आगे अपनी पकड़ बनाए रखी है. वहीं, एक दिन की हालत सबसे कमजोर है. वह फ्लॉप होने की कगार पर पहुंच गई है.

राजा शिवाजी का 11वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

11वें दिन राजा शिवाजी के कलेक्शन में 64.71 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. फिल्म ने 3,775 शो से 2.40 करोड़ रुपये कमाए. फिल्म की कमाई में मराठी वर्जन का योगदान सबसे अधिक 1.90 करोड़ रुपये रहा, जबकि हिंदी वर्जन ने 0.50 करोड़ रुपये कमाए. इसका टोटल कलेक्शन 52.65 करोड़ तक पहुंच चुका है.

राजा शिवाजी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • पहला दिन: 11.35 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन: 10.55 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन: 12 करोड़ रुपये
  • चौथा दिन: 5.60 करोड़ रुपये
  • पांचवां दिन: 4.90 करोड़ रुपये
  • छठा दिन: 4.25 करोड़ रुपये
  • सातवां दिन: 4 करोड़ रुपये
  • पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन: 52.65 करोड़ रुपये
  • आठवां दिन: 3.20 करोड़ रुपये
  • नौवां दिन: 5.60 करोड़ रुपये
  • दसवां दिन: 6.80 करोड़ रुपये
  • ग्यारहवां दिन: 2.40 करोड़ रुपये

दादी की शादी का चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नीतू कपूर, कपिल शर्मा और रिद्धिमा कपूर साहनी की फिल्म ‘दादी की शादी’ ने ठीक ठाक कमाई की है. चौथे दिन 1,464 शो से मात्र 50 लाख रुपये कमाए. अब तक फिल्म ने दुनिया भर में 6,679 शो से 4.73 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

दादी की शादी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • पहला दिन: 0.60 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन: 1.15 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन: 1.70 करोड़ रुपये
  • चौथा दिन: 0.50 करोड़ रुपये

पैट्रियट का 11वें दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मोहनलाल और ममूटी की साथ में बनी फिल्म पैट्रियट का दूसरे सोमवार को भी निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा. मलयालम फिल्म ने 912 शो से मात्र 31 लाख रुपये कमाए. अब तक, पैट्रियट ने बॉक्स ऑफिस पर हिंदुस्तान में 32.43 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है.

पैट्रियट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • पहला दिन: 10 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन: 6.15 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन: 5.50 करोड़ रुपये
  • चौथा दिन: 2.89 करोड़ रुपये
  • पांचवां दिन: 1.50 करोड़ रुपये
  • छठा दिन: 1.20 करोड़ रुपये
  • सातवां दिन: 0.93 करोड़ रुपये
  • पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन: 26.98 करोड़ रुपये
  • आठवां दिन: 0.63 करोड़ रुपये
  • दिन 9: 0.90 करोड़ रुपये
  • दिन 10: 0.68 करोड़ रुपये
  • दिन 11: 0.31 करोड़ रुपये

एक दिन का 11वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

साई पल्लवी की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘एक दिन’, जिसे आमिर खान प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है, बॉक्स ऑफिस पर लगातार संघर्ष कर रही है. 11वें दिन, फिल्म ने 113 शो में लगभग 12 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के बावजूद सिर्फ 1 लाख रुपये कमाए. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन फिलहाल 5.44 करोड़ रुपये है, जिसमें हिंदुस्तान से 4.99 करोड़ रुपये और विदेशों से 45 लाख रुपये शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मूवी का कुल बजट लगभग 15 करोड़ से 25 करोड़ के बीच है. ऐसे में ये मूवी फ्लॉप होने के कगार पर पहुंच गई है.

एक दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • पहला दिन: 1.15 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन: 1 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन: 1.70 करोड़ रुपये
  • चौथा दिन: 0.20 करोड़ रुपये
  • पांचवां दिन: 0.26 करोड़ रुपये
  • छठा दिन: 0.25 करोड़ रुपये
  • सातवां दिन: 0.21 करोड़ रुपये
  • पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन: 4 करोड़ रुपये
  • आठवां दिन: 0.05 करोड़ रुपये
  • नौवां दिन: 0.09 करोड़ रुपये
  • दसवां दिन: 0.10 करोड़ रुपये
  • ग्यारहवां दिन: 0.01 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- मजबूरी में करती थी TMC का प्रचार, बंगाल में सत्ता बदलते ही बदला श्राबंती चटर्जी का सुर, पार्थ चटर्जी पर किया बड़ा खुलासा

The post फ्लॉप होने के कगार पर पहुंची Ek Din, राजा शिवाजी, दादी की शादी, पैट्रियट ने कमा लिए इतने करोड़ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top