Summer Tips: गर्मियों का यह मौसम अपने साथ कई तरह की प्रॉब्लम्स भी लेकर आता है. इन दिनों में धूप काफी तेज होती है जिस वजह से लू लगने का खतरा तो काफी ज्यादा बढ़ ही जाता है, बल्कि साथ ही शरीर भी काफी आसानी से थक जाता है. ऐसे में घर के अंदर तो ठीक है लेकिन प्रॉब्लम तब आती है जब आप घर से बाहर निकलते हैं. यह काफी जरूरी हो जाता है कि जब आप घर से बाहर निकलें तो आपकी तैयारी में कोई भी कमी न छूट जाए. अगर आप थोड़ी सी भी लापरवाही करते हैं, तो आपकी सेहत पर इसका काफी बुरा असर पड़ सकता है. आपके सेहत को गर्मियों के इन दिनों में किसी भी तरह का नुकसान न हो इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको घर से बाहर निकलते समय अपने साथ जरूर रखना चाहिए. चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
पानी की बोतल अपने साथ जरूर रखें
गर्मियों के इन दिनों में आपके शरीर का सबसे बड़ा दुश्मन डिहाइड्रेशन यानी कि पानी की कमी ही है. जब आपको ज्यादा पसीना आने लगता है तो आपका शरीर भी जल्दी थक जाता है. इसके अलावा कई बार आपको सिरदर्द या फिर चक्कर आने जैस समस्याओं से भी जूझना पड़ सकता है. यह एक बड़ी वजह है कि घर से बाहर निकलते समय आपको अपने साथ पानी की एक बोतल जरूर रखनी चाहिए. हर थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीने से आपका शरीर डिहाइड्रेटेड नहीं होता है.
ये भी पढ़ें: क्या होगा जब आप हर सुबह पीने लगेंगे मेथी का पानी? जान लें इसके 5 चौंका देने वाले फायदे
छाता या कैप का इस्तेमाल करें
जब आप तेज धूप में घर से बाहर निकलते हैं तो सूर्य की रोशनी डायरेक्टली आपके सिर और चेहरे पर पड़ती है. अगर आप इससे नहीं बचते हैं तो आपको लू भी लगने का खतरा बना हुआ रहता है. जब भी आप घर से बाहर निकलें अपने साथ एक छाता या फिर टोपी जरूर रखें. ये चीजें आपको सिर्फ धूप से नहीं बचाती हैं, ये आपके शरीर के टेम्परेचर को भी कंट्रोल में रखने में मदद करते हैं.
सनग्लासेस पहनना भी है जरूरी
सूरज की तेज रोशनी और उससे निकलने वाली यूवी किरणें आपकी आंखों पर भी काफी बुरा असर डाल सकती हैं. जब आप काफी देर तक धूप में रखते हैं तो आपकी आंखें थक जाती हैं और कई बार आपको जलन जैसी प्रॉब्लम भी हो सकती है. आपकी आंखों में कोई प्रॉब्लम न हो इसलिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप घर से निकलते समय अपने साथ सनग्लासेस जरूर रख लें.
ये भी पढ़ें: 30 की उम्र के बाद आपकी ये पुरानी आदतें पड़ सकती हैं भारी, आज ही अपनाएं नया लाइफस्टाइल
अपने साथ रखें लाइट स्नैक
गर्मियों में जब आप घर से बाहर होते हैं तो कई बार आपको काफी जल्दी कमजोरी का एहसास होने लग जाता है. अगर आप काफी देर तक घर से बाहर रहने वाले हैं तो अपने साथ कोई लाइट स्नैक, ड्राई फ्रूट्स, केले, बिस्किट्स या फिर इस तरह की चीजें जरूर साथ रखें. इस तरह की चीजें आपके शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देते हैं जिससे आपको थकान कम महसूस होती है.
गीला रुमाल या छोटा टॉवल
जब आप तेज धूप में बाहर घूम रहे होते हैं तो आपको बार-बार पसीना आता रहता है. ऐसा होने से आपको अनइजी भी महसूस हो सकता है. अगर आपको पसीना काफी ज्यादा आता है तो ऐसे में आपको अपने साथ एक गीला रूमाल या फिर छोट टॉवल भी साथ जरूर रखना चाहिए. इससे आपको हर थोड़ी देर में अपने चेहरे और गर्दन को पोछते रहना है. यह आपके शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है और साथ ही आप लंबे समय तक ज्यादा फ्रेश भी महसूस करने लगते हैं.
ये भी पढ़ें: क्या आपका दिमाग भी हर समय रहता है परेशान? अपनाएं ये 5 आदतें, स्ट्रेस होगा कम और मन को मिलेगा सुकून
The post घर से बाहर निकलने से पहले बैग में जरूर रखें ये 5 चीजें, तेज धूप और लू से बचने का सबसे आसान उपाय appeared first on Naya Vichar.

