BAN vs PAK: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बांग्लादेश ने अपने नाम किया. बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 104 रनों से हराया. इसके साथ ही टेस्ट में बांग्लादेश ने पहली बार अपने घर में पाकिस्तान को हराया है. दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी करने वाले नजमुल हुसैन शांतो को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. इस जीत के साथ बांग्लादेश ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 मई से सिलहट में स्पोर्ट्सा जाएगा.
पहली पारी में बांग्लादेश ने बनाए 413 रन
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने पहली पारी में 413 रन बनाए. कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 12 चौके और 2 छक्के के साथ 101 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. वहीं मोमिनुल हक ने 91 और मुशफिकुर रहीम ने 71 रनों का योगदान दिया. पाकिस्तान के लिए मोहम्मद अब्बास ने 5 विकेट चटकाए. जबकि शाहीन अफरीदी ने 3 विकेट हासिल किए.
पहली पारी में 386 रनों पर सिमटी पाकिस्तान की पहली पारी
इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 386 रनों पर सिमट गई. पाकिस्तान के लिए अजान अवैस ने 103 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. उसके अलावा अब्दुल्ला फजल ने 60, सलमान अली आगा ने 58 और मोहम्मद रिजवान ने 59 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. इसके बावजूद पाकिस्तान की टीम 27 रन पीछे रह गई. बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन मिराज ने 5 और तस्कीन एवं तैजुल इस्लाम ने 2-2 विकेट चटाकाए.
दूसरी पारी में शतक से चूके शांतो
बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 27 रनों की बढ़त के साथ शुरुआत की. इस पारी में बांग्लादेश ने 9 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए. दूसरी पारी में कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 87 रनों की पारी स्पोर्ट्सी, जबकि मोमिनुल हक ने 56, मेहदी हसन ने 24 और मुशफिकुर रहीम ने 22 रनों का योगदान दिया. इन खिलाड़ियों के बदौलत बांग्लादेश ने पाकिस्तान को जीत के लिए 268 रनों का लक्ष्य दिया. पाकिस्तान के लिए नोमान अली ने 3 और हसन अली ने 3 विकेट चटकाए.
नाहिद राणा के पंजे से पाकिस्तान ढेर
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 163 रनों पर ढेर हो गई. पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही. लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन वो नाकाम रहे. पाकिस्तान के लिए अबदुल्ला फजल ने 66, सलमान अली आगा ने 26, सऊद शकील ने 15 और मोहम्मद रिजवान ने 15 रन बनाए. बांग्लादेश के लिए नाहिद राणा ने 5 विकेट लेकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी. उसके बाद तस्कीन और तैजुल इस्लाम ने 2-2 विकेट चटकाए.
यह भी पढ़ें: नोमान अली ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले दुनिया के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने
The post BAN vs PAK: बांग्लादेश का ऐतिहासिक कमाल, टेस्ट में पाकिस्तान को पहली बार घर पर हराया appeared first on Naya Vichar.

