Hot News

बारिश बनी काल! कानपुर देहात में कच्चा मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबकर मां-बेटी की मौत

UP News: कानपुर देहात में लगातार हो रही बारिश के बीच रविवार की आधी रात दर्दनाक हादसा हो गया. मैथा तहसील के नवल गांव में करीब रात एक बजे कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया. हादसे के समय घर के अंदर सो रही 75 वर्षीय मां और 28 वर्षीय बेटी मलबे में दब गयीं. दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतकों की पहचान शांति देवी (75) और उनकी बेटी शालू (28) के रूप में हुई है. घटना के बाद गांव में मातम पसरा है.

तेज आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीण, रात में शुरू हुआ रेस्क्यू

बताया गया कि रात करीब एक बजे मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने तत्काल शिवली कोतवाली पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर मलबा हटाने का काम शुरू किया.

काफी मशक्कत के बाद दोनों स्त्रीओं को मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. शिवली कोतवाली प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह के मुताबिक दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

मां के साथ पुश्तैनी मकान में रहती थीं शालू

परिजनों के अनुसार शालू पेशे से वकील थीं और अपनी मां शांति देवी के साथ पुश्तैनी कच्चे मकान में रहती थीं. उनके दो भाई हैं, जो पास में ही अलग-अलग मकानों में अपने परिवार के साथ रहते हैं. इनमें एक भाई राजेश ड्राइवर का काम करता है.

जमीन की वसीयत का भी किया गया जिक्र

परिजनों ने बताया कि पिता की मृत्यु से पहले शालू ने जमीन की वसीयत अपने नाम करा ली थी. इसके चलते दोनों भाइयों को जमीन नहीं मिली थी. हालांकि, मकान गिरने की घटना और जमीन की वसीयत के बीच कोई संबंध है या नहीं, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गयी है. लगातार बारिश के बीच कच्चे मकानों की स्थिति को लेकर प्रशासन के सामने भी चुनौती बढ़ी है. कानपुर देहात में हाल के दिनों में बारिश से कच्चे मकानों के क्षतिग्रस्त होने की अन्य घटनाएं भी सामने आयी हैं.

यह भी पढ़ें: UP में बुजुर्गों के लिए योगी प्रशासन का बड़ा तोहफा, अब हर महीने 1500 पेंशन, 1500 करोड़ का भी इंतजाम

The post बारिश बनी काल! कानपुर देहात में कच्चा मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबकर मां-बेटी की मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top