Hot News

PBKS vs RCB मैच में क्यों नहीं खेल रहे रजत पाटीदार, बड़ी वजह आई सामने

Rajat Patidar: आईपीएल 2026 का 61वां मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु के बीच स्पोर्ट्सा जा रहा है. इस मुकाबले में आरसीबी रजत पाटीदार के बिना उतरी है. रजत पाटीदार की गैरमौजूदगी में जितेश शर्मा टीम का कमान संभाल रहे हैं. हालांकि, जितेश ने रजत पाटीदार के बारे में कुछ अपडेट नहीं दिया.

रजत पाटीदार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में कार्तिक त्यागी की गेंद सिर पर लगी थी. जिसके बाद वो पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम के प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लिया. ऐसा माना जा रहा है कि पाटीदार सिर में लगी चोट के कारण ही इस मुकाबले में नहीं स्पोर्ट्स रहे हैं.

20 मई तक क्रिकेट से दूर रहेंगे रजत पाटीदार

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, पाटीदार के ‘कनकशन’ (सिर में चोट) हो सकता है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. ICC के ‘कनकशन प्रबंधन दिशानिर्देशों’ के अनुसार, क्रिकेटरों को अनिवार्य रूप से सात दिनों के ‘स्टैंड-डाउन’ (स्पोर्ट्स से दूर रहने) की अवधि से गुजरना पड़ता है. यदि पाटीदार के मामले में भी ऐसा ही होता है, तो वह 20 मई तक स्पोर्ट्स से दूर रहेंगे.

रजत पाटीदार को लेकर जितेश शर्मा ने क्या कहा?

इस मुकाबले के लिए कप्तानी करने उतरे जितेश शर्मा ने बताया कि पाटीदार अब बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं. उन्हें उम्मीद है कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच में वो वापसी करेंगे. आईपीएल 2026 में पाटीदार का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. उन्होंने 11 पारियों में 192.57 के स्ट्राइक-रेट से कुल 337 रन बनाए हैं.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जेकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या,भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा.

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

यह भी पढ़ें: पंजाब ने जीता टॉस, रजत पाटीदार के बिना RCB पहले करेगी बल्लेबाजी; देखें प्लेइंग-11

The post PBKS vs RCB मैच में क्यों नहीं स्पोर्ट्स रहे रजत पाटीदार, बड़ी वजह आई सामने appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top