Hot News

Viral Video: हार्दिक पांड्या की रूमर्ड गर्लफ्रेंड जैस्मिन वालिया ने दी फ्लाइंग KISS, IND vs PAK मैच में उड़ाया फैंस के होश

IND vs PAK: दुबई में 23 फरवरी को हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें हिंदुस्तान ने पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया. विराट कोहली ने अपने शतक से मैच को जीता दिया. देश में जश्न का माहौल है और सोशल मीडिया पर फैंस मैच के कई क्लिप शेयर कर रहे हैं. इस बीच एक वीडियो ने फैंस का ध्यान खींच लिया, जिसमें ब्रिटिश सिंगर जैस्मीन वालिया नजर आ रही है. वह मैच में हार्दिक पांड्या को सपोर्ट करने पहुंची थी. वीडियो में जैस्मीन, अक्षर पटेल की पत्नी के बगल में बैठकर टीम का उत्साह बढ़ाते हुए देखा गया. जैस्मीन ने व्हाइट कलर का टॉप और स्टाइलिश सनग्लासेस पहना था. जैसे ही कैमरा उनपर फोकस हुए, जैस्मीन ने हाथ हिलाकर सबका अभिवादन और उसके बाद फ्लाइंग किस भी दिया. हार्दिक के फैंस उन्हें देखकर खुश हो गए. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जैस्मीन और हार्दिक एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों के डेटिंग की अफवाह तब उड़ी थी, जब दोनों पिछले साल अगस्त में एक साथ ग्रीस में छुट्टियां मनाते दिखे थे. जिसके बाद दोनों के रिलेशनशिप को लेकर अटकलें तेज हो गई.

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: अनुष्का शर्मा ने 3 इमोजी पोस्ट कर विराट कोहली पर लुटाया प्यार, हिंदुस्तान की जीत पर जावेद अख्तर बोले- बहुत गर्व महसूस कर रहे

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: विराट कोहली के शतक जड़ने के बाद प्रेमानंद महाराज का ये वीडियो हो रहा वायरल, किंग कोहली को दिया था जीत का ये मंत्र

The post Viral Video: हार्दिक पांड्या की रूमर्ड गर्लफ्रेंड जैस्मिन वालिया ने दी फ्लाइंग KISS, IND vs PAK मैच में उड़ाया फैंस के होश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top