Healthy Lifestyle Tips: आज के समय में हाई ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम काफी आम हो चुकी है. जहां यह प्रॉब्लम पहले बढ़ती उम्र के लोगों में ज्यादा देखने को मिलती थी वहीं, आज के समय में यह प्रॉब्लम कम उम्र के लोगों को भी अपनी चपेट में ले रहा है. इसकी सबसे बड़ी वजहों की अगर बात करें तो इसमें गलत डाइट लेना, हर समय स्ट्रेस में रहना, अपनी नींद पूरी न करना और फिजिकल एक्टिविटीज की कमी होना सबसे बड़े कारण बनकर सामने आ रहे हैं. एक चिंता बढ़ा देने वाली बात यह भी है कि कई मामलों में हाई ब्लड प्रेशर के शुरूआती लक्षण आसानी से दिखाई भी नहीं देते हैं. यह एक बड़ी वजह है कि हाई ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर भी कहा जाता है. अगर आपको भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए काम की हो सकती है. आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर आप अपनी लाइफस्टाइल में शामिल कर लेते हैं, तो आपका ब्लड प्रेशर नैचुरली भी काफी हद तक कंट्रोल में रह सकता है. तो चलिए इन आदतों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
बैलेंस्ड डाइट लें और नमक कम करें
अगर आप अपनी डाइट में नमक की मात्रा ज्यादा रखते हैं तो इसकी वजह से आपके शरीर में पानी रुकने लग जाता है. ऐसा होने की वजह से भी आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. अगर आप खुद को हेल्दी रखना चाहते हैं तो हर दिन सीमित मात्रा में ही नमक का सेवन करें. बता दें पैक्ड स्नैक्स, चिप्स, अचार और प्रोसेस्ड फूड आइटम्स में नमक की मात्रा काफी ज्यादा होती है और यह एक बड़ी वजह है कि आपको इनका सेवन कम से कम करने की कोशिश करनी चाहिए. इसके अलावा आपको अपनी डाइट में फलों, हरी सब्जियों, दाल और लो-फैट डेयरी प्रोडक्ट्स को भी शामिल करना शुरू कर देना चाहिए. केला, पालक और नारियल पानी जैसी चीजें भी आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद कर सकती हैं.
ये भी पढ़ें: क्या होगा जब आप हर सुबह पीने लगेंगे मेथी का पानी? जान लें इसके 5 चौंका देने वाले फायदे
हर दिन एक्सरसाइज जरूर करें
रेगुलर फिजिकल एक्टिविटीज भी आपकी मदद बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं. यह एक सबसे आसान और असरदार तरीका है ओवरऑल फिजिकल हेल्थ को बेहतर बनाने का. अपनी डेली रूटीन में फिजिकल एक्टिविटीज जैसे कि वॉकिंग, साइकिलिंग, योगा या फिर लाइट एक्सरसाइज को जरूर शामिल करें. जब आप हर दिन सिर्फ 30 मिनट इनमें से कोई भी एक्टिविटी करते हैं तो आपको फायदा देखने की मिलता है. ये एक्सरसाइज आपके हार्ट को हेल्दी बनाने के साथ ही शरीर में ब्लड सर्कुलेशन की भी बेहतर बनाने में मदद करते हैं. अगर आप एक ही जगह पर घंटों बैठे रहते हैं, तो हाई ब्लड प्रेशर का खतरा आपके लिए और भी ज्यादा बढ़ जाता है.
स्ट्रेस को कंट्रोल करना सीखें
जब आप लगातार स्ट्रेस में रहने लगते हैं तो आपके शरीर में ऐसे हार्मोन्स बढ़ जाते हैं जो आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ाने का भी काम करते हैं. ऐसा न हो इसलिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप अपने मेंटल स्ट्रेस को कम करने की कोशिश जरूर करें. मेंटल स्ट्रेस को कम करने के लिए मेडिटेशन करें. डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें और अपनी नींद को भी पूरा होने का मौका दें. स्ट्रेस को कम करने के लिए आप अपने पसंदीदा कामों को करना भी शुरू कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: 30 की उम्र के बाद आपकी ये पुरानी आदतें पड़ सकती हैं भारी, आज ही अपनाएं नया लाइफस्टाइल
अपना वजन कंट्रोल में रखें
जब आपका वजन काफी ज्यादा बढ़ जाता है तो आपके दिल को पूरे शरीर तक खून को पहुंचाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. ऐसा होने की वजह से भी आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. इसके ठीक विपरीत जब आप अपना वजन कम कर लेते हैं तो आपको अपने ब्लड प्रेशर में पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलने लगते हैं. अगर आप अपने वजन को कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो सबसे पहले जंक फूड, स्वीट ड्रिंक्स और हद से ज्यादा फ्राइड चीजों का सेवन करना कम कर दें. एक बैलेंस्ड डाइट और रेगुलर एक्सरसाइज की मदद से भी आप धीरे-धीरे करके अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रख सकते हैं.
स्मोकिंग और ड्रिंकिंग से दूरी बनाएं
अगर आप हर दिन स्मोक करते हैं या फिर शराब पीते हैं, तो आपकी इस आदत की वजह से भी ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. बता दें स्मोकिंग की वजह से आपके ब्लड वेसल्स सिकुड़ने लग जाते हैं. ऐसा होने की वजह से आपके दिल पर प्रेशर और भी ज्यादा बढ़ने लगता है. वहीं, जब आप बहुत ज्यादा शराब पीने लगते हैं तो आपका ब्लड प्रेशर बिगड़ जाता है. अगर आप अपने ब्लड प्रेशर को नैचुरली कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपनी इन आदतों को सुधारना आपके लिए जरूरी हो जाता है. इससे आपका हार्ट हेल्थ भी बेहतर रहता है और साथ ही आपको कई तरह की गंभीर बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है.
ये भी पढ़ें: क्या आपका दिमाग भी हर समय रहता है परेशान? अपनाएं ये 5 आदतें, स्ट्रेस होगा कम और मन को मिलेगा सुकून
The post कहीं आप भी तो नहीं पाल रहे साइलेंट किलर? सिर्फ कुछ आदतें बदलकर ऐसे कंट्रोल करें अपना ब्लड प्रेशर appeared first on Naya Vichar.

