Hot News

मोदी-मेलोनी का साझा संदेश: आतंकवाद पर कड़ा प्रहार, मिडिल ईस्ट पर बड़ा बयान

PM Modi Meloni Joint Statement: PM मोदी ने कहा, हमारे रक्षा औद्योगिक रोडमैप ने सह-विकास और सह-उत्पादन का मार्ग प्रशस्त किया है. समुद्री शक्तियों के तौर पर, कनेक्टिविटी के क्षेत्र में हिंदुस्तान और इटली के बीच घनिष्ठ सहयोग स्वाभाविक है. हम शिपिंग, बंदरगाहों के आधुनिकीकरण, लॉजिस्टिक्स और ब्लू इकॉनमी पर मिलकर काम करेंगे.

मिडिल ईस्ट संकट पर हिंदुस्तान का रुख साफ : पीएम मोदी

PM मोदी ने कहा, हम यूक्रेन, पश्चिम एशिया और अन्य तनावों के संबंध में लगातार संपर्क में रहे हैं. हिंदुस्तान का रुख स्पष्ट है कि सभी समस्याओं का समाधान बातचीत और कूटनीति के माध्यम से होना चाहिए. हिंदुस्तान और इटली इस बात पर सहमत हैं कि आतंकवाद मानवता के लिए एक गंभीर चुनौती है. आतंकवाद के वित्तपोषण के विरुद्ध हमारी साझा पहल ने पूरी दुनिया के सामने एक महत्वपूर्ण उदाहरण प्रस्तुत किया है. हिंदुस्तान और इटली ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि जिम्मेदार लोकतंत्र केवल आतंकवाद की निंदा ही नहीं करते, बल्कि उसके वित्तीय तंत्र को ध्वस्त करने के लिए ठोस कदम भी उठाते हैं.

पिछले 3.5 सालों में मुझे मेलोनी से कई बार मिलने का मौका मिला : पीएम मोदी

इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में PM मोदी ने कहा, पिछले 3.5 सालों में, मुझे PM मेलोनी से कई बार मिलने का मौका मिला। यह हिंदुस्तान और इटली के बीच लगातार सहयोग को दिखाता है. PM मोदी ने कहा, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हम हिंदुस्तान-इटली संबंधों को विशेष रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जा रहे हैं. पीएम मोदी बोले- हमारे देशों के बीच व्यापार 20 अरब यूरो के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है. हिंदुस्तान में 400 से अधिक इतालवी कंपनियां हिंदुस्तान की विकास गाथा में योगदान दे रही हैं.

हिंदुस्तान के साथ व्यापार को 14 अरब यूरो से बढ़ाकर 20 अरब यूरो तक ले जाएंगे: मेलोनी

PM मोदी के साथ संयुक्त प्रेस बयान में, इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी ने कहा, हम निश्चित रूप से अपने पहले से ही मजबूत व्यापार को 2029 तक मौजूदा 14 अरब यूरो से बढ़ाकर 20 अरब यूरो तक ले जाना चाहते हैं. यह एक बहुत ही महत्वाकांक्षी लक्ष्य है जिसे EU और हिंदुस्तान के बीच हस्ताक्षरित मुक्त व्यापार समझौते से मिलने वाली संभावनाओं का लाभ उठाकर भी हासिल किया जा सकता है. यह एक ऐसा लक्ष्य है जिसे इसलिए भी हासिल किया जा सकता है क्योंकि हमारे आर्थिक और उत्पादक तंत्र एक-दूसरे के पूरक हैं. हम ‘इनोवेट इंडिया इनिशिएटिव’ को बढ़ावा देने में भी लगे हुए हैं, जिसके तहत नई दिल्ली में एक केंद्र बनाया जाएगा जो हमारी प्रतिभाओं, हमारे नवाचार तंत्रों, हमारे स्टार्टअप्स, उद्यमों, विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों के बीच सहयोग को बढ़ावा दे सके.

ये भी पढ़ें: आर्थिक तूफान सिर पर है और हमारे पीएम मोदी इटली में टॉफी बांट रहे हैं, यह नेतृत्व नहीं नौटंकी है

गद्दार वाले विवादित बयान पर भड़की बीजेपी, राहुल गांधी को बताया हिंदुस्तानीय नेतृत्व का राहू

The post मोदी-मेलोनी का साझा संदेश: आतंकवाद पर कड़ा प्रहार, मिडिल ईस्ट पर बड़ा बयान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top