Hot News

राज बब्बर-रेखा के अफेयर की चर्चाओं पर अब बेटे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कोई भी उनकी तरफ खींचा चला जाएगा

आर्य बब्बर ने हाल ही में अपने पिता राज बब्बर और दिवंगत एक्ट्रेस स्मिता पाटिल के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि एक समय यह मामला परिवार के लिए मुश्किल जरूर रहा होगा, लेकिन अब सभी लोग जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं. इसके अलावा आर्य ने रेखा और अपने पिता के रिश्ते पर भी अपनी बात रखी.

‘मैं बहुत छोटा था, मुझे ज्यादा याद नहीं’

पत्रकार विक्की लालवानी से बातचीत में आर्य बब्बर ने अपने बचपन के उस दौर को याद किया. उन्होंने कहा, “मैं उस समय सिर्फ तीन या चार साल का था, इसलिए मुझे ठीक से याद नहीं कि घर में क्या चल रहा था जब स्मिता मां मेरे पिता की जिंदगी में आई थी. लोग अक्सर मुझसे पूछते हैं कि मुझे इस बारे में कैसा लगता है, लेकिन अब कहने के लिए ज्यादा कुछ नहीं बचा है. आज भी लोग उन्हीं भावनाओं को पकड़े बैठे हैं.”

‘हम सब उस दौर से आगे बढ़ चुके हैं’

उन्होंने कहा, “लोगों को बस यही याद रहा कि मेरे पिता का अफेयर था, उन्हें प्यार हुआ और उन्होंने उस रिश्ते को सम्मान दिया. ऐसा नहीं होना चाहिए. हम सब उस दौर से आगे बढ़ चुके हैं और जब हम आगे बढ़ गए हैं तो बाकी लोगों को भी आगे बढ़ जाना चाहिए.”

‘कौन बच्चा चाहेगा कि उसके पिता का अफेयर हो?’

आर्य ने माना कि किसी भी शिशु के लिए अपने पिता के अफेयर की बातें सुनना आसान नहीं होता. उन्होंने कहा, “कौन बच्चा चाहेगा कि लोग उसके पिता के अफेयर की बातें करें? लेकिन जो हुआ, सो हुआ. अब सब ठीक है. पापा भी आगे बढ़ गए थे, उनका एक और अफेयर भी हुआ था.”

रेखा को लेकर क्या कहा आर्य ने?

जब उनसे राज बब्बर और रेखा के रिश्ते की चर्चाओं पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “अगर आप पूछ रहे हैं कि क्या वह रेखा जी की तरफ आकर्षित थे, तो वह इतनी खूबसूरत हैं कि कौन आकर्षित नहीं होगा? आप भी होंगे, मैं भी होता. अगर उन्हें आकर्षण महसूस हुआ तो इसमें गलत क्या है? यह इंसानी भावना है.”

यह भी पढ़ें- कंगना रनौत के वीडियो ने मचाई हलचल, हरी चूड़ियां और मंगलसूत्र में आईं नजर, फैंस ने पूछा- शादी कर ली?

The post राज बब्बर-रेखा के अफेयर की चर्चाओं पर अब बेटे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कोई भी उनकी तरफ खींचा चला जाएगा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top