Hot News

Gold-Silver Price Today: ₹15267 पर आया 24 कैरट सोना, चांदी ₹100 टूटी, देखें आपके शहर में कितना बदला दाम

बीते कुछ दिनों से कीमती धातुओं की कीमतों में सुस्ती के बाद आज सुबह बाजार में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है. हालांकि आपको बता दें कि यहां दिए गए आंकड़े पिछले क्लोजिंग सेशन और आज सुबह के अपडेटेड मार्केट ट्रेंड के हिसाब से हैं. 

आज सोने की चमक कैसी है?

आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹15,267 प्रति ग्राम पर पहुंच गया है, जिसमें कल के मुकाबले प्रति ग्राम मामूली ₹1 की गिरावट आई है. यानी 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,52,670 है. वहीं, आभूषण बनाने वाले 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,994 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,450 प्रति ग्राम चल रहा है. पिछले एक हफ्ते में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है, जिससे खरीदारी करने वालों को थोड़ी राहत मिली है.

शहरों के अनुसार सोने के भाव (24 कैरेट- 10 ग्राम)

शहर आज का रेट (₹) कल का रेट (₹) बदलाव (₹)
लखनऊ   1,52,820 1,52,830 -10 (घटा)
पटना   1,52,720 1,52,730 -10 (घटा)
दिल्ली 1,52,820 1,52,830 -10 (घटा)
मुंबई 1,52,670 1,52,680 -10 (घटा)
कोलकाता 1,52,670 1,52,680 -10 (घटा)
बेंगलुरु 1,52,670 1,52,680 -10 (घटा)

चांदी की चाल में कितना बदलाव आया?

चांदी के शौकीनों के लिए समाचार यह है कि आज 1 किलोग्राम चांदी की कीमत ₹2,44,900 पर आ गई है. कल के मुकाबले आज प्रति किलो चांदी में ₹100 की कमी आई है. अगर प्रति ग्राम के हिसाब से देखें तो आज चांदी ₹244.90 प्रति ग्राम बिक रही है. सितंबर के इस महीने में 25 तारीख को चांदी अपने सबसे निचले स्तर (Lowest rate) पर दर्ज की गई है.

शहरों के अनुसार चांदी के भाव (1 किलोग्राम)

शहर आज का रेट (₹) कल का रेट (₹) बदलाव (₹)
लखनऊ   2,44,900 2,45,000 -100 (घटा)
पटना  2,44,900 2,45,000 -100 (घटा)
दिल्ली 2,44,900 2,45,000 -100 (घटा)
मुंबई 2,44,900 2,45,000 -100 (घटा)
कोलकाता 2,44,900 2,45,000 -100 (घटा)
चेन्नई 2,49,900 2,50,000 -100 (घटा)

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Today: 25 सितंबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए आपके शहर में तेल सस्ता हुआ या महंगा

The post Gold-Silver Price Today: ₹15267 पर आया 24 कैरट सोना, चांदी ₹100 टूटी, देखें आपके शहर में कितना बदला दाम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top