CNG Price Hike: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी के कारण ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं. इसका सीधा असर अब हिंदुस्तान में आम आदमी की जेब पर दिखने लगा है. शनिवार, 23 मई को देशभर में सीएनजी (CNG), पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है. पेट्रोल के दाम 87 पैसे और डीजल के दाम 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं. वहीं, सीएनजी की कीमत में भी 1 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा हुआ है.
सीएनजी अब कितनी महंगी हुई?
इस ताजा बढ़ोतरी के बाद दिल्ली (NCT) में सीएनजी की कीमत 80.09 रुपये से बढ़कर 81.09 रुपये प्रति किलो हो गई है. नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में यह दर 89.70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है. गुरुग्राम में नई कीमत 86.12 रुपये और कानपुर में सबसे ज्यादा 92.42 रुपये प्रति किलो हो चुकी है. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के अनुसार, इंटरनेशनल मार्केट में गैस की बढ़ती लागत और डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी की वजह से दाम बढ़ाने पड़े हैं.
यहां देखें इस समाचार से जुड़ी ANI की ऑफिशियल एक्स पोस्ट:
#WATCH | CNG prices increase by Rs 1 per kg, to Rs 81.09 per kg in Delhi, with effect from today, 23rd May. Visuals from a fuel pump in RK Puram area. pic.twitter.com/97vbrLbJfI
— ANI (@ANI) May 23, 2026
8 दिनों में 4 रुपये का उछाल क्यों?
मई के महीने में जनता को महंगाई का यह तीसरा झटका लगा है. पिछले 8 से 10 दिनों के भीतर ही सीएनजी के दामों में कुल 4 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हो चुकी है. 15 मई से पहले दिल्ली में सीएनजी 77.09 रुपये थी, जो 15 मई को 2 रुपये और 17 मई को 1 रुपये बढ़कर 80.09 रुपये हो गई थी. आज 23 मई को 1 रुपये और बढ़ने से यह 81.09 रुपये पर पहुंच गई है. इसी तरह इन 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल भी करीब पौने पांच रुपये महंगे हो चुके हैं.
आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा?
फ्यूल की इस लगातार बढ़ोतरी से कार, बाइक, ऑटो और टैक्सी से सफर करने वाले लोगों का रोजाना का खर्च बढ़ जाएगा. सबसे ज्यादा मार कमर्शियल वाहन चालकों पर पड़ेगी, जो पेट्रोल-डीजल के सस्ते ऑप्शन के रूप में सीएनजी का इस्तेमाल करते थे. इसके अलावा, ट्रांसपोर्टेशन (माल ढुलाई) महंगा होने के कारण आने वाले दिनों में फल, सब्जियां और अन्य जरूरी खाने-पीने की चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं. हालांकि, कंपनियों का दावा है कि इस बढ़ोतरी के बाद भी सीएनजी से गाड़ी चलाने का खर्च पेट्रोल-डीजल के मुकाबले करीब 45% कम ही रहेगा.
ये भी पढ़ें: सुबह-सुबह लगा महंगाई का झटका, 23 मई को फिर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक करें रेट टेबल
The post पेट्रोल-डीजल के बाद CNG पर भी लगी महंगाई की आग, 8 दिन में 4 रुपये का उछाल appeared first on Naya Vichar.

