Raghav Chadha: राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने याचिका समिति का पुनर्गठन करने के बाद सदन के 10 सदस्यों को इस समिति के लिए नामित किया. समिति 20 मई से प्रभाव में है.
समिति में चड्ढा के अलाव कौन-कौन हैं शामिल?
समिति में चड्ढा के अलावा हर्ष महाजन, गुलाम अली, शंभू शरण पटेल, मयंककुमार नायक, मस्तान राव यादव बीडा, जेबी माथेर हिशाम, सुभाशीष खुंटिया, रवंगवरा नारजारी और संदोष कुमार पी. अन्य सदस्य हैं.
Rajya Sabha MP Raghav Chadha appointed as the Chairman of the Committee on Petitions of the Rajya Sabha pic.twitter.com/Nl35BFBSSH
— ANI (@ANI) May 23, 2026
डॉ मेनका गुरुस्वामी को संयुक्त समिति का सदस्य नामित
राज्यसभा सचिवालय ने एक अन्य अधिसूचना में कहा, राज्यसभा के सभापति ने 20 मई 2026 को राज्यसभा सदस्य डॉ मेनका गुरुस्वामी को कॉरपोरेट कानून (संशोधन) विधेयक 2026 संबंधी संयुक्त समिति का सदस्य नामित किया है. लोकसभा की एक भिन्न अधिसूचना में, अध्यक्ष ने अरविंद गणपत सावंत को कॉरपोरेट कानून (संशोधन) विधेयक पर संयुक्त समिति में नामित किया है और यह निर्णय 21 मई से प्रभावी है.
ये भी पढ़ें: क्या प्रियंका चोपड़ा ने करवाई राघव चड्ढा की BJP में एंट्री? नवजोत कौर का बड़ा खुलासा
कियारा आडवाणी से परिणीति चोपड़ा तक, पहली बार मदर्स डे सेलिब्रेट करेंगी बॉलीवुड की ये न्यू मॉम्स
The post राघव चड्ढा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राज्यसभा की याचिका समिति के अध्यक्ष नियुक्त appeared first on Naya Vichar.

