Hot News

बेटी का पार्थिव शरीर देख बेसुध हो गईं दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत और कल्पना की आंखों से छलक पड़े आंसू

Deepika Pandey Singh Daughter Death: झारखंड प्रशासन की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गईं. सीठियो श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम संस्कार से पहले मां दीपिका पांडेय सिंह और पिता रत्नेश बेटी का पार्थिव शरीर देख बेसुध हो गए. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन दीपका पांडेय सिंह को संभाले रखा. पिता रत्नेश ने बेटी को मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी. अंतिम संस्कार से पहले मंत्री आवास पर ऐसा भावुक माहौल था कि हर किसी की आंखों से आंसू निकल रहे थे. परिवार, रिश्तेदार और शुभचिंतक उन्हें संभालते नजर आए. पूरे दिन मंत्री आवास से लेकर श्मशान घाट तक शोक का माहौल बना रहा.

अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

स्मार्ट सिटी स्थित मंत्री आवास पर सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था. महगामा और जमशेदपुर से परिवार के सदस्य रांची पहुंचे, जबकि मंत्री, विधायक, कांग्रेस कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में शुभचिंतक अंतिम दर्शन के लिए मौजूद रहे. कैबिनेट सचिव वंदना दादेल और कृषि सचिव अबू बकर सिद्दीकी ने भी पहुंचकर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.

मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन पहुंचे आवास

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन भी मंत्री आवास पहुंचे और दीपिका पांडेय सिंह व उनके परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की. कुछ समय तक परिवार के साथ रहने के बाद दोनों वहां से निकल गए. मौजूद लोगों के अनुसार माहौल बेहद भावुक था और वहां पहुंचे अधिकांश लोगों की आंखें नम थीं.

तृषा को सीएम हेमंत सोरेन ने दी अंतिम जोहार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह के निधन पर एक्स पर भावुक शोक संदेश साझा किया. उन्होंने लिखा कि आज उनके पास शब्द नहीं हैं. दीपिका पांडेय सिंह, रत्नेश सिंह और पूरे परिवार ने हंसती-स्पोर्ट्सती मासूम जिंदगी को खो दिया है. मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की. अपने संदेश के अंत में उन्होंने लिखा, “अंतिम जोहार तृषा.”

सीठियो श्मशान घाट में अंतिम विदाई

दोपहर बाद तृषा सिंह का पार्थिव शरीर सीठियो श्मशान घाट पहुंचा. वहां कांग्रेस के कई मंत्री, विधायक, कार्यकर्ता और परिवार के सदस्य पहले से मौजूद थे. अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच हर किसी की नजर रत्नेश पर थी, जिन्होंने भारी मन से अपनी बेटी को मुखाग्नि दी. अंतिम यात्रा में शामिल लोगों ने नम आंखों से तृषा को विदाई दी.

हादसे ने छीन ली चार दोस्तों की जिंदगी

तृषा सिंह की मौत गुरुवार तड़के रांची के मरीन ड्राइव स्थित दोमुहानी के पास हुए भीषण सड़क हादसे में हुई. इस दुर्घटना में कार्मेल जूनियर कॉलेज के चार छात्रों, वंशिका खंडेलवाल (17), तृषा सिंह (18), नमन गुप्ता (17) और सार्थक अग्रवाल (18) की मौत हो गई.

नाइट स्टडी कर रहे थे चार दोस्त

चारों दोस्त सार्थक अग्रवाल के फ्लैट पर नाइट स्टडी कर रहे थे. रात करीब दो बजे वे कार से बाहर निकले और मरीन ड्राइव की ओर चले गए. करीब साढ़े तीन बजे उनकी कार सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक में पीछे से जा टकराई.

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे के समय कार की रफ्तार करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे थी. ट्रक रात करीब 10 बजे से खराब हालत में सड़क किनारे खड़ा था और चालक ने पीछे पट्टा व झंडा बांधकर संकेत भी लगाया था. इसके बावजूद तेज रफ्तार कार सीधे ट्रक से टकरा गई और चारों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई.

विशेष विमान से रांची लाई गईं दीपिका पांडेय

हादसे की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देवघर दौरे पर मौजूद मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो को दीपिका पांडेय सिंह को तत्काल रांची लाने का निर्देश दिया. इसके बाद उन्हें विशेष विमान से राजधानी लाया गया.

इसे भी पढ़ें: Deepika Pandey Singh Daughter Death: झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह पंचतत्व में विलीन, पिता रत्नेश ने दी मुखाग्नि

मंत्रिपरिषद की बैठक भी स्थगित

तृषा सिंह के निधन के बाद राज्य प्रशासन ने 25 सितंबर को प्रस्तावित मंत्रिपरिषद की बैठक स्थगित कर दी. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से इसकी आधिकारिक सूचना जारी की गई. पूरे झारखंड में इस घटना के बाद शोक की लहर है और मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के परिवार के प्रति विभिन्न नेतृत्वक दलों और सामाजिक संगठनों ने संवेदना व्यक्त की है.

इसे भी पढ़ें: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार युवाओं की मौत, जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा

The post बेटी का पार्थिव शरीर देख बेसुध हो गईं दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत और कल्पना की आंखों से छलक पड़े आंसू appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top