Hot News

Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन करें ये 5 आसान काम, मां लक्ष्मी की बनी रहेगी विशेष कृपा

Shukrawar Ke Upay: सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार शुक्रवार धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है. मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना के साथ-साथ कुछ आसान उपाय करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है, जिससे जीवन में धन लगातार आता रहता है. लाल किताब के अनुसार, शुक्रवार को मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने से दरिद्रता नहीं आती. शुक्रवार के 5 आसान उपाय, जो मां लक्ष्मी की कृपा दिलाने में सहायक माने गए हैं, जानिए.

शुक्रवार के 5 आसान उपाय

  • मां लक्ष्मी को प्रिय भोग- शुक्रवार को सुबह स्नान कर मां लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें चावल के खीर का भोग लगाएं. मान्यता है कि मां लक्ष्मी की खीर का भोग प्रिय है. लाल किताब के अनुसार, शुक्रवार को धन की देवी को सफेद वस्तुओं का भोग लगाने से भी उनकी कृपा प्राप्त होती है. ऐसे में आप मां लक्ष्मी को खीर के अलावा बताशा, मिश्री या सफेद मिठाई का भोग भी लगा सकते हैं. मान्यतानुसार, इस उपाय से दरिद्रता दूर होती है. साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
  • दान- शुक्रवार के दिन दान करने से भी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होने की मान्यता है. मान्यतानुसार, इस दिन सुहागिन स्त्री को श्रृंगार की सामग्री, सफेद कपड़े या इत्र देने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, जिससे वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है. जीवन में आर्थिक उन्नति होती है.
  • शंख से मां लक्ष्मी को जल दें- शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान उन्हें दक्षिणावर्ती शंख से जल दें. शाम के समय आरती के दौरान शंख बजाएं. मान्यता है कि शुक्रवार को ऐसा करने से घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है. घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. साथ ही धन का आगमन होता है.
  • तुलसी और केले के पेड़ की पूजा- शुक्रवार को सुबह स्नान करने के बाद तुलसी में जल दें. मान्यता है कि शुक्रवार को तुलसी और केले के पेड़ की पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. शाम के समय तुलसी और केले के पेड़ के नजदीक घी का दीया जलाएं. इस उपाय से घर में सौभाग्य आता है.
  • साफ-सफाई का रखें विशेष ध्यान- शुक्रवार को घर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए. पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस दिन घर के ईशान कोण (पूरब-उत्तर का कोना) को विशेष रूप से साफ रखने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है.

शुक्रवार को क्या न करें

  1. मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार को देर तक नहीं सोना चाहिए. ऐसा शास्त्रों में कहा गया है.
  2. शुक्रवार को किसी भी स्त्री या कन्या (2 से 10 साल तक) का अपमान नहीं करना चाहिए. शास्त्रों में स्त्री और कन्या देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है.
  3. शुक्रवार को पैसा उधार देने से बचना चाहिए. मान्यता है कि इस दिन दूसरों को धन देने से उसके वापस मिलने की संभावना कम होती है.
  4. मान्यतानुसार, शुक्रवार को चीनी का दान नहीं करना चाहिए. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इससे शुक्र ग्रह कमजोर होता है.
  5. शुक्रवार का व्रत रखने वाले लोगों को इस दिन खट्टी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए. इसके अलावा इस दिन तामसिक चीजें (लहसुन-प्याज, मांस, शराब इत्यादि) खाने से परहेज करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Astro Tips: शुभता के लिए घर-दुकान में लगाएं ये चित्र, जानें क्या कहती हैं मान्यताएं

The post Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन करें ये 5 आसान काम, मां लक्ष्मी की बनी रहेगी विशेष कृपा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top