Hot News

कहीं आप भी तो नहीं उड़ा रहे ट्रिप पर फालतू पैसा? इन 5 गलतियों से बचें और बचाएं अपने हजारों रुपये

Travel Tips: जब हम किसी नयी जगह या फिर अलग शहर घूमने की प्लानिंग करते हैं, तो उस समय हमारे अंदर एक बिलकुल ही अलग सी एक्साइटमेंट होती है. नयी जगहें एक्सप्लोर करना, नयी चीजें खाना और बिलकुल ही अलग एक्सपीरियंस हर किसी को काफी ज्यादा पसंद आता है. नयी जगह घूमना जितना मजेदार और मूड फ्रेश कर देने वाला होता है, उतना ही टेंशन भरा भी हो सकता है अगर पैसे बजट से ज्यादा खर्च होने लग जाएं तो. आकर ट्रैवल करते समय हम यह गलती कर देते हैं कि घूमते-फिरते समय इस तरह की चीजों में पैसे खर्च कर देते हैं, जिनकी हमें जरूरत तो बिलकुल भी नहीं होती है. यही बेकार के छोटे-छोटे खर्चे आगे चलकर ट्रिप का पूरा बजट ही बिगाड़ देते हैं और साथ ही मजा भी खराब कर देते हैं. अगर आप भी किसी नयी जगह पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह आर्टिकल आपके काम की है. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप ट्रैवल करते समय अपने ढेर सारे पैसों को बेकार में खर्च होने से बचा सकेंगे. तो चलिए इन टिप्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

एयरपोर्ट या स्टेशन से महंगी टैक्सी बुक करना

अक्सर जब हम किसी नयी जगह पहुंचते हैं तो सबसे बड़ी गलती एयरपोर्ट या फिर स्टेशन में ही कर देते हैं. इस समय हम थोड़ी जल्दबाजी में होते हैं और एयरपोर्ट या फिर स्टेशन से निकलते ही हमें जो भी टैक्सी दिखती है, हम उसे ही बुक कर लेते हैं. कई बार इन जगहों पर टैक्सी का भाड़ा काफी ज्यादा होता है. अगर आप अपने पैसे बचाना चाहते हैं तो सबसे पहले ऑनलाइन कैब बुकिंग ऐप्स पर या फिर लोकल ट्रांसपोर्ट के बारे में जानकारी जरूर इकठ्ठा कर लेनी चाहिए. इसके अलावा कई शहरों में मेट्रो, बस और शेयर टैक्सी की सुविधा भी उपलब्ध होती है, जो काफी ज्यादा सस्ते और आरामदायक साबित होते हैं. आपकी थोड़ी सी प्लानिंग आपके ढेर सारे पैसे बचा सकता है.

जरूरत से ज्यादा शॉपिंग करना

जब हम घूमने निकलते हैं तो अक्सर हर वह चीज खरीदने लग जाते हैं, जो हमें अट्रैक्टिव दिखाई देती है. बता दें कई टूरिस्ट प्लेसेस में चीजें बहुत ही ज्यादा महंगी बिकती हैं और हमें बाद में यह भी पता चलता है कि यही नॉर्मल सी चीजें कम कीमत पर कहीं और भी मिल रही होती हैं. आपको यह बात समझनी होगी कि हर एक चीज को खरीदना आपके लिए बिलकुल भी जरूरी नहीं है. सिर्फ उन्हीं चीजों पर अपने पैसे खर्च करें जो स्पेशल हों और उसी जगह पर मिलती हों. जब आप समझदारी से शॉपिंग करते हैं तो सिर्फ आपके पैसे नहीं बचते हैं, आपका ट्रैवल बैग भी हल्का रहता है.

हर समय बाहर की महंगी चीजें खाना

जब आप घूमने के लिए नयी जगहें जाते हैं, तो यहां पर खाने-पीने के लिए नयी चीजें ट्राई करना एक अच्छी बात है. लेकिन हर बार आप महंगे रेस्टोरेंट में ही खाना खाएं ये बिलकुल भी जरूरी नहीं है. कई बार होटल और टूरिस्ट स्पॉट्स के पास खाने-पीने की चीजें जरूरत से ज्यादा महंगी होती हैं. अगर आप पैसे बचाना चाहते हैं, तो लोकल फूड स्टॉल्स या फिर छोटे रेस्टोरेंट्स को ट्राई करना भी आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है. इन जगहों पर आपको स्वाद भी मिलता है और पैसे भी कम खर्च होते हैं. इसके अलावा कोशिश करें कि आप अपने साथ पानी की बोतल और छोटे- छोटे स्नैक्स जरूर रखें ताकि आपके पैसे बार-बार खर्च न हो जाएं.

बेवजह महंगे होटल में रुकना

कई लोग यह गलती भी करते हैं कि ट्रिप के दौरान एक ऐसा होटल बुक कर लेते है, जिनमें फैसिलिटीज तो काफी ज्यादा होती हैं, लेकिन उनमें ठहरने का खर्चा भी उतना ही ज्यादा होता है. जब आप ट्रिप पर निकलते हैं तो आपको यह समझना चाहिए कि आपके दिन का ज्यादातर समय बाहर घूमने में ही बीतने वाला है. अगर आप पूरे दिन बाहर ही घूमने वाले हैं तो आपको अपने लिए सिर्फ एक साफ-सुथरे और सिक्योर होटल को चुनना ही काफी होता है. जब आप अपने लिए होटल बुक कर रहे हैं, तो पहले उसके रिव्यु और लोकेशन के बारे में जानकारी जरूर इकठ्ठा कर लें. जब आप ऐसा करते हैं तो आपको काफी कम पैसे में एक बेहतरीन स्टे मिल सकता है.

बिना जानकारी के टूर पैकेज लेना

कई टूरिस्ट प्लेसेस में लॉकर एजेंट आपको इंस्टेंट टूर पैकेज ऑफर कर देते हैं. ऐसा होने पर कई बार हम जल्दबाजी के चक्कर में बिना कम्पेयर किये उन्हें पैसे दे देते हैं. पैसे देने के बाद हमें यह पता चलता है कि वही चीज आपको दूसरे एजेंट के पास या फिर ऑनलाइन और भी कम कीमत पर मिल रही है. अगर आपको अपने पैसे बचाने हैं तो किसी भी एक्टिविटी या पैकेज को बुक करने से पहले उसकी कीमत और सुविधाओं को कम्पेयर जरूर कर लें. थोड़ा सा रिसर्च आपके ढेर सारे पैसे बचा सकता है.

ये भी पढ़ें: छोटे से ट्रैवल बैग में कैसे फिट करें ज्यादा सामान? ये 5 स्मार्ट हैक्स मिनटों में खत्म कर देंगे आपकी टेंशन

The post कहीं आप भी तो नहीं उड़ा रहे ट्रिप पर फालतू पैसा? इन 5 गलतियों से बचें और बचाएं अपने हजारों रुपये appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top