Hot News

प्यार किया तो डरना क्या… मेधा शंकर को ड्रॉप करने पहुंचे समय रैना, कैमरे देखते ही मुंह छुपाकर भागीं ’12th Fail’ एक्ट्रेस

Medha Shankr Samay Raina video: इंटरनेट पर आजकल बस एक ही गॉसिप चल रही है, क्या कॉमेडी किंग समय रैना और ’12th फेल’ की स्वीटहार्ट मेधा शंकर गुपचुप तरीके से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं? पूरा सीन किसी बॉलीवुड रोम-कॉम जैसा सेट है, जहां दोनों एक-दूसरे पर ‘जस्ट फ्रेंड्स’ होने का टैग लगा रहे हैं, पर पब्लिक सब जानती है. पैपराजी के कैमरे और इंटरनेट के जासूस इनकी ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री पर पूरा फोकस करके बैठे हैं.

मेधा को ड्रॉप करने पहुंचे समय रैना

मेधा शंकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें समय रैना अपनी गाड़ी में मेधा को उनके वर्कप्लेस पर ड्रॉप करने आए थे. जैसे ही मेधा कार से बाहर निकलीं, पप्स ने उन्हें घेर लिया. मेधा कैमरे देखकर एकदम शॉक रह गईं और बिना कोई पोज दिए घबराहट में बिल्डिंग के अंदर भाग गईं. उनका ये ‘रंगे हाथों पकड़े जाने’ वाला रिएक्शन देखकर इंटरनेट स्क्वॉड और भी श्योर हो गई है कि यहां पक्का कुछ तो पक रहा है.

View on Instagram

समय और मेधा की शादी को लेकर उड़ी थी अफवाह

कुछ समय पहले Reddit पर एक रूमर फैली थी. जिसमें दावा किया जा रहा था कि समय और मेधा की दिसंबर में शादी फिक्स हो गई है. हालांकि इस गॉसिप को तुरंत शट डाउन कर दिया गया. समय ने इंस्टा स्टोरी पर अपने सिग्नेचर सैवेज स्टाइल में लिखा, “दिसंबर में तो मेरा इंडिया टूर है @medhashankr सॉरी, पोस्टपोन करना पड़ेगा.” मेधा ने भी इस अफवाह को सीधे ‘बेसलेस’ बोलकर खारिज कर दिया.

समय रैना और मेधा शंकर, फोटो- इंस्टाग्राम

कौन हैं मेधा शंकर?

अगर आपको नहीं पता, तो मेधा ने 2023 की ब्लॉकबस्टर ’12th फेल’ में श्रद्धा जोशी का आइकॉनिक रोल प्ले किया था. मूवी में उन्होंने आईपीएस मनोज कुमार शर्मा को उनके स्ट्रगलिंग फेज में हर कदम पर सपोर्ट किया था और पूरे देश का दिल जीत लिया था. इसके बाद वो अविनाश तिवारी के साथ ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ में नजर आईं.

समय रैना का सीन क्या है?

समय स्टैंड-अप कॉमेडी और डार्क ह्यूमर के असली बॉस (OG) हैं. इनका शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ हमेशा जबरदस्त हाइप में रहता है. मेधा इसके सीजन 2 में ही आई थीं, जहां से इनके रोमांस की बातें शुरू हुईं. फरवरी 2025 में स्टेज पर एक कॉमेडियन से बात करते हुए रणवीर अल्लाहबादिया ने पेरेंट्स को लेकर कुछ ऑफेंसिव कमेंट्स पास कर दिए थे. इस वजह से तन्मय भट, रणवीर और बाकी पैनल पर एफआईआर (FIR) हो गई थी और यूट्यूब से वो सीजन ही हट गया था. एक साल के भारी लीगल ड्रामा और कोर्ट केस के बाद जाकर समय को अपना शो वापस लाने की परमिशन मिली थी.

ये भी पढ़ें: क्या चुपके-चुपके शादी की तैयारी में हैं Samay Raina और Medha Shankr? स्विट्जरलैंड वेकेशन के बाद अब सामने आई शादी की पोस्ट

The post प्यार किया तो डरना क्या… मेधा शंकर को ड्रॉप करने पहुंचे समय रैना, कैमरे देखते ही मुंह छुपाकर भागीं ’12th Fail’ एक्ट्रेस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top