Hot News

SSC Stenographer 2026: ग्रेड C और D का आंसर की जारी, ऐसे करें चेक

SSC Stenographer Answer Key 2026: अगर किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर आपत्ति है, तो SSC की ओर से निर्धारित अवधि में ऑनलाइन Representation भी दर्ज कराया जा सकता है. आधिकारिक नोटिस के अनुसार Answer Key पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपए फीस देनी होगी. आइए इस बारे में डिटेल में जानते हैं.

SSC Stenographer 2026 Important Dates: जानिए कब जारी हुई आंसर की

SSC की आधिकारिक वेबसाइट s sc.gov.in पर 23 सितंबर 2026 को Answer Key जारी किया गया है. इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 9 से 15 सितंबर 2026 तक किया गया था. बता दें कि SSC Stenographer Grade C और D भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 अप्रैल 2026 से शुरू हुई थी और 15 मई 2026 तक जारी थी. इसके बाद उम्मीदवारों को 20 और 21 मई 2026 को आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका दिया गया था. कमीशन के मूल नोटिस में कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन का शेड्यूल जुलाई-अगस्त 2026 बताया गया है. हालांकि SSC Stenographer 2026 का रिजल्ट जारी होने की तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गई है.

SSC Stenographer Answer Key 2026 Official Notification Check Here

ये भी पढ़ें: IBPS PO प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, जानें कब होगी मेन्स परीक्षा

SSC Stenographer Answer Key 2026 कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  • इसके बाद कैंडिडेट्स को यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा फिल करके लॉग इन करना होगा.
  • लॉग इन करने के बाद आपको आगे के निर्धारित प्रोसेस के अनुसार प्रक्रिया करनी होगी.
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर आंसर की खुल जाएगा.
  • यहां से आप अपना Answer Key चेक कर सकते हैं.

SSC Stenographer Answer Key 2026 Check Here Direct Link

SSC Stenographer Vacancy and Eligibility 2026: वैकेंसी और एलिजिबिलिटी डिटेल्स

SSC की ओर से जारी वैकेंसी डिटेल्स के अनुसार इस भर्ती के तहत कुल 1275 पदों को भरा जाएगा. वहीं एलिजिबिलिटी की बात करें, तो SSC Stenographer Grade C और D दोनों पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या यूनिवर्सिटी से 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास स्टेनोग्राफी स्किल्स होना जरूरी है. सकिल टेस्ट में Grade C उम्मीदवारों के लिए अंग्रेजी में 100 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 100 शब्द प्रति मिनट की डिक्टेशन तथा Grade D के लिए 80 शब्द प्रति मिनट की डिक्टेशन दी जाती है. इसके बाद उम्मीदवारों को कंप्यूटर पर उसका transcription करना होता है. Grade C के लिए इंग्लिश transcription का समय 40 मिनट और हिंदी का 55 मिनट है, जबकि Grade D के लिए इंग्लिश में 50 मिनट और हिंदी में 65 मिनट निर्धारित है.

ये भी पढ़ें: HCL recruitment : अनुभवी पेशवरों से 43 एग्जीक्यूटिव पदों पर आवेदन आमंत्रित

SSC Stenographer Selection Process: कैसे होगा उम्मीदवारों का सिलेक्शन?

SSC Stenographer Grade C और D भर्ती में सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन (CBT) आयोजित किया जाता है. CBT में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को इसके बाद Skill Test in Stenography के लिए बुलाया जाता है. स्किल टेस्ट अनिवार्य है.

ये भी पढ़ें: UNICEF Internship 2026: यूनिसेफ में 6 महीने की पार्ट टाइम इंटर्नशिप, 25 सितंबर तक करें अप्लाई, जानें पूरी डिटेल

The post SSC Stenographer 2026: ग्रेड C और D का आंसर की जारी, ऐसे करें चेक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top