Hot News

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, IPL में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला लगातार आग उगल रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ स्पोर्ट्से जा रहे एलिमिनेटर मुकाबले में उन्होंने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वैभव अब आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज ने पारी के शुरुआती छह ओवरों में ही 8 छक्के जड़ दिए. वहीं पहले चार ओवरों में सात छक्के लगाते ही उन्होंने आईपीएल इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

गेल के 59 छक्के का रिकॉर्ड तोड़ा

इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने IPL 2012 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए स्पोर्ट्सते हुए 59 छक्के लगाए थे. वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में अपना 60वां छक्का लगाकर गेल को पीछे छोड़ दिया। खास बात यह है कि उनका यह रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला अभी भी जारी है.

एक IPL सीजन में सबसे ज़्यादा छक्के

  • 63* – वैभव सूर्यवंशी (2026)
  • 59 – क्रिस गेल (2012)
  • 52 – आंद्रे रसेल (2019)
  • 51 – क्रिस गेल (2013)
  • 45 – जोस बटलर (2022)

सूर्यवंशी के नाम अब दुनिया भर में स्पोर्ट्से जाने वाले किसी भी T20 टूर्नामेंट के एक ही संस्करण में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है.

T20 टूर्नामेंट के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले खिलाड़ी

बल्लेबाज छक्के टूर्नामेंट साल मैच
वैभव सूर्यवंशी 62* इंडियन प्रीमियर लीग 2026 15
क्रिस गेल 59 इंडियन प्रीमियर लीग 2012 15
आंद्रे रसेल 52 इंडियन प्रीमियर लीग 2019 14
क्रिस गेल 51 इंडियन प्रीमियर लीग 2013 16
क्रिस गेल 47 बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2017/18 11
जोस बटलर 45 इंडियन प्रीमियर लीग 2022 17
क्रिस गेल 44 इंडियन प्रीमियर लीग 2011 12
अभिषेक शर्मा 43 इंडियन प्रीमियर लीग 2026 15
राइली रूसो 42 विटैलिटी ब्लास्ट 2022 16
अभिषेक शर्मा 42 इंडियन प्रीमियर लीग 2024 16
रजत पाटीदार 41 इंडियन प्रीमियर लीग 2026 14
रियान पराग 40 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023/24 10

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बाद भी CSK के साथ जुड़े रहेंगे धोनी? CEO ने माही के भविष्य पर दिया बड़ा अपडेट

The post वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, IPL में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top